Gigi Hadid से पहले अब तक 2023 में ये सेलेब्स हो चुके हैं गिरफ्तार, ग्रेटा थनबर्ग का नाम भी शामिल
Before Gigi Hadid These Celebrities Were Arrested In 2023 जीजी हदीद इस साल अब तक कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। एक्ट्रेस कुछ महीनों पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के उद्घाटन पर आई थीं। वहीं हाल में लियोनार्डो डिकैप्रियो संग जीजी के रोमांस की खबरें भी सुनने को मिली। अब एक्ट्रेस ड्रग्स केस में गिरफ्तारी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Before Gigi Hadid These Celebrities Were Arrested In 2023: सुपरमॉडल और एक्ट्रेस जीजी हदीदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रैवल करने के दौरान एक्ट्रेस के पास से गांजा बरामद हुआ है, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
जीजी हदीद के साथ उनकी दोस्त लिआह निकोल मैक्कार्थी भी थीं और उन पर भी ड्रग्स रखने के आरोप लगे है। दोनों पर गांजा सप्लाई करने का आरोप है। हालांकि, बाद में जीजी हदीद को जमानत पर रिहा कर दिया गया। साल 2023 में जीज हदीद से पहले अब तक कई इंटरनेशनल सेलेब्स की गिरफ्तारी हो चुकी है। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं...
हेली पुलोस
सोप ओपेरा का एक्ट्रेस हेली पुलोस को अप्रैल में पुलिस ने अरेस्ट किया था। उन पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और एक कार एक्सीडेंट करने के आरोप लग। सड़क हादसे में एक्ट्रेस ने एक शख्स को टक्कर मार दी थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गया था।
ब्रिटनी टेलर
लव एंड हिप हॉप: न्यू यॉर्क की स्टार ब्रिटनी टेलर को मार्च में गिरफ्तार किया गया था। उनपर अपने बच्चों के पिता अफीज अकांडे पर बेसबॉल बैट से कथित तौर पर हमला करने के आरोप थे। एक्ट्रेस ने अफीज पर हमला तब किया जब वो अपने बच्चों से मिलने के लिए न्यूयॉर्क गए थे।
ग्रेटा थनबर्ग
एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एक प्रोटेस्ट के दौरान अरेस्ट किया गया था। ग्रेटा, एक गांव को ध्वस्त करके वहां पर एक कोयला खदान का विस्तार करने के खिलाफ विरोध कर रही थीं।
बाम मार्गेरा
27 अप्रैल को पेंसिल्वेनिया के स्टेट पुलिस स्टेशन में बाम मार्गेरा ने आत्मसमर्पण किया था। उन पर अपने भाई संग मारपीट करने के आरोप थे। इस विवाद के बाद बाम भाग गए थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उनके ना मिलने पर पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया थ।
जोशुआ टायलरबेस्ट
द बैचलरेट के पुराने कंटेस्टेंट रहे जोशुआ टायलरबेस्ट को मार्च में अरेस्ट किया गया था। उन पर चाइल्ड पोर्न से जुड़ी सामग्री रखने के आरोप लगे थे। हालांकि, बाद में अदालत के दखल देने पर पता चला कि उन्हें मियामी में एक महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। टायलरबेस्ट ABC सीरीज के 17 वें सीजन में नजर आए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।