Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिना इजाजत के रिलीज हुई Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री, पिता ने की थी रोक लगाने की मांग

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 03:19 PM (IST)

    पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लेजेंडरी गायक सिद्धू मूसे वाला की लोकप्रियता आज भी अपने चरम पर है। उनकी मौत को तीन साल हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके गाने और आवाज लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सिंगर की बर्थ एनिवर्सी के मौके पर बीबीसी ने उनकी एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जिसके दो एपिसोड लाइव हो गए हैं।

    Hero Image
    सिद्धू मूसेवाला की डॉक्टूमेंट्री हुई रिलीज (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू (Shubhdeep Singh Sidhu), जिन्हें सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) के नाम से जाना जाता है की 29 मई, 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने गायक मूसेवाला को सरेआम गोलियों से भून दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 जून को है एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी

    आज यानी 11 जून को सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी है। वही बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने सिंगर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के दो पार्ट्स को बिना इजाजत के रिलीज कर दिया है। जबकि उनके पिता ने पंजाब के मानसा कोर्ट में इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट इस याचिका पर 12 जून को सुनवाई करने वाला था। लेकिन उससे पहले ही इसे रिलीज कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, रोक लगाने के लिए पिता ने महाराष्ट्र के DGP को लिखा पत्र

    सिंगर के तीन गाने भी किए गए रिलीज

    मूसेवाला परिवार ने इस पर आपत्ती जताई थी और शिकायतों के बावजूद, बीबीसी ने ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर दी। फिल्म में मूसेवाला के कुछ पुराने दोस्तों, पत्रकारों और पंजाब और दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का इंटरव्यू शामिल हैं। इसमें गैंगस्टर गोल्डी बरार का एक ऑडियो इंटरव्यू भी शामिल है, जिस पर 29 मई, 2022 को मानसा जिले के जवाहर के गांव में मूस वाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस बीच, बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के जन्‍मदिन पर उनके ऑफिश‍ियल यूट्यूब चैनल पर सिंगर के तीन नए गाने भी र‍िलीज किए गए हैं। इसमें तीन गाने हैं जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं।

    पिता ने की थी रोक लगाने की मांग

    बीबीसी ने बुधवार शाम को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बनाई थी। लेकिन विवाद के बाद उसने इसे यूट्यूब पर रिलीज करने का विकल्प चुना। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्‍यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र भी लिखा था। बलकौर सिंह ने तर्क दिया कि डॉक्यूमेंट्री उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है। यह भी आरोप लगाया कि इसमें उनके बेटे की हत्या के बारे में गलत चीजें दिखाई गई हैं।

    डॉक्यूमेंट्री में क्या-क्या दिखाया गया?

    डॉक्यूमेंट्री का पहले एपिसोड का टाइटल 'द किलिंग कॉल' है। इसमें मूसेवाला के शुरुआती जीवन से लेकर पॉपुलैरिटी पाने तक की उनकी जर्नी और उनसे जुड़े विवादों को दिखाया गया है। दूसरे एपिसोड में उनकी हत्या से पहले और बाद की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है।

    यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया चुनाव लड़ने का एलान, पंजाब की इस विधानसभा सीट से ठोकेंगे ताल