विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया चुनाव लड़ने का एलान, पंजाब की इस विधानसभा सीट से ठोकेंगे ताल

Published: Wed, 28 May 2025 10:36 AM (IST)

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह ने 2027 में चुनाव लड़ने का एलान किया है। ...और पढ़ें

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया चुनाव लड़ने का एलान (File Photo)
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया चुनाव लड़ने का एलान (File Photo)

HighLights

  1. बलकौर सिंह ने कहा बेटे के इंसाफ के लिए लड़ूंगा चुनाव
  2. संविधान बचाओ रैली में किया चुनाव लड़ने का एलान
  3. सिद्धू मूसेवाला की 2022 में हत्या कर दी गई थी

जागरण संवाददाता, मानसा। Siddhu Moosewala: दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब में 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2025) में शिरकत करने का एलान किया है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने यह घोषणा मंगलवार को जिला कांग्रेस द्वारा रखी गई संविधान बचाओ रैली के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कीl बलकौर सिंह कहा कि उनके बेटे (सिद्धू मूसेवाला) तक उनको इंसाफ नहीं मिला है और बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए वह चुनाव लड़ेंगे l

बलकौर सिंह ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं की जा रही हैं और उनके बेटे के भी सरेआम हत्या की गई थी जिसके कुछ आरोपित अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैंl उन्होंने कहा के राज्य में कानून की स्थिति बदत्तर होती जा रही है और आज संविधान को भी बढ़ाने की जरूरत है।

सिद्धू मूसेवाला ने भी लड़ा था चुनाव

बता दें कि बलकौर सिंह पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने भी इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 

पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में ही सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के चीफ थे। हालांकि, सिद्धू मूसेवाला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंगला से चुनाव हार गए थे।

साल 2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा के अंतर्गत जवाहरके गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने शुरुआत में हत्या की जिम्मेदारी फेसबुक के जरिए ली थी।

हालांकि, बाद में बिश्नोई ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया था। लॉरेंस बिश्नोई जून, 2022 तक पंजाब पुलिस की हिरासत में था। लॉरेंस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है।