बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?
बैंडिट क्वीन निर्देशक शेखर कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म पानी का दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग बनने वाली थी।
-1795589942914_m.webp)
सुशांत सिंह राजपूत संग और शेखर कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
शेखर कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट थी पानी मूवी
1994 में आया था फिल्म पानी का ख्याल
सुशांत सिंह राजपूत संग के साथ किया था एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 साल पहले एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान बैंडिट क्वीन निर्देशक शेखर कपूर ने फिल्म पानी (Paani) का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग के साथ बनाने जा रहे हैं।
लेकिन शेखर की पानी सुशांत सिंह राजपूत Shushant Singh Rajput) के निधन के बाद डिब्बाबंद हो गई और पिछले 20 सालों से निर्देशक का इस मूवी को बनाने का सपना अधूरा रह गया। आखिर क्यों फिल्म पानी पर ग्रहण लगा, इसको विस्तार से जानते हैं-
1994 में आया था पानी का ख्याल
मासूम और मिस्टर इंडिया जैसी हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म बनाने वाले निर्देशक शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने साल 1994 में फिल्म बैंडिट क्वीन को रिलीज किया था। फिल्म पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन बाद में भारी विवाद के चलते इस पर बैन लगा दिया गया था। इस दौरान शेखर के जहन में फिल्म पानी को बनाने का ख्याल और उन्होंने इसकी कहानी को लिखना शुरू किया।
यह भी पढ़ें- चंबल का खौफ, फूलन देवी की दास्तां...पर्दे पर आ रही Bandit Queen 2, 'सतलुज' के डायरेक्टर ने किया एलान
-1795591090526.webp)
ध्यान देनी वाली बात ये है कि पानी की कहानी 2050 के जल संकट पर आधारित एक गंभीर विषय पर बनने वाली थी, जिसमें ये दर्शाया जाना था कि आने वाले समय में पानी की कितनी बड़ी समस्या से देश को गुजरना पड़ेगा। साल दर साल बीतते चले गए और शेखर को पानी को ट्रैक पर लाने में दिक्कत आने लगी, जिसके चलते उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में देरी होने लगी। 2005-2006 में शेखर ने इस पर दोबारा काम शुरू किया और नए कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की ठानी।
सुशांत और कंगना संग बनाने वाले थे पानी
साल 2017 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI के 48वें संस्करण के दौरान शेखर कपूर ने पानी फिल्म को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पानी को लेकर कहानी तैयार कर रहा हूं, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत को जहन में रखकर तैयार किया जा रहा है। कंगना 86 साल की एक वृद्ध महिला का अहम किरदार निभाएंगी, जबकि सुशांत मूवी के लीड एक्टर होंगे।
-1795591105528.webp)
यशराज बैनर संग होते हुए टूटी डील
शेखर कपूर ने उस फिल्म समारोह के दौरान आगे बताया था- मैंने पानी के लिए यशराज फिल्म्स (YRF) के मालिक निर्माता आदित्य चोपड़ा संग बात कर ली थी और वह इस मूवी को लेकर सहज थे। उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और वह (आदित्य चोपड़ा) इसके लिए 25 मिलियन डॉलर खर्च करने के लिए भी तैयार थे। लेकिन बाद में वह किसी कारण से इससे पीछे हट गए और मुझे आदित्य के जाने से काफी दुख हुआ।
-1795591117669.webp)
लेकिन मैंने ये फैसला कर चुका हूं कि इसको सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही बनाया जाएगा। 15 साल से इसके लिए इंतजार हो रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि यशराज फिल्म्स को पानी में सुशांत की कास्टिंग पर संदेह था और इसी वजह से निर्देशक संग उनके मतभेद हुए थे।
सुंशात सिंह राजपूत के निधन की वजह से अधूरी रही पानी
अफसोस साल 2020 में सुंशात सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद शेखर कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट हमेशा-हमेशा के लिए पटरी से उतर गया और फिर की फिल्म पानी नहीं बन पाई। सुंशात संग अपनी फिल्म को बनाने की शेखर की जिद कहीं न कहीं पानी को ले डूबी। अब ऐसा कहा जा सकता कि शायद की सिनेप्रेमियों को पानी की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिले।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।