'पैर टूटा हुआ था...' Sushant Singh Rajput की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर बहन कीर्ति ने उठाए सवाल
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सवाल उठाया है।
-1790671667328_m.webp)
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल
HighLights
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल
जून 2020 में हुई थी एक्टर की मौत
पोस्टमार्टम में बताई गई थी आत्महत्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, एक्टर की मौत से जुड़े नए आरोपों के बाद फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए।
श्वेता ने उठाए सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अटलांटा में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने के बाद अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा मुझे आप लोगों ने बहुत प्यार और सपोर्ट दिया। इसके बाद उन्होंने 2020 में अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े मामले के बारे में कुछ अनजान बातें शेयर कीं।
-1790671859292.webp)
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput और ऐश्वर्या के साथ कर चुकी थीं काम, कौन थीं Disha Salian? CBI करेगी रहस्यमयी मौत की जांच
सुशांत का पैर टूटा हुआ था- कीर्ति
अपने वीडियो में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'हमें हाल ही में पता चला कि जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने बताया कि स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था और उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर बहुत जोर लगाया गया था। उनकी आंखों में चोट लगी थी'।
View this post on Instagram
कीर्ति ने कहा कि जब हमारे किसी बहुत प्रिय व्यक्ति के साथ कुछ बुरा होता है तो उसे माफ करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि जब आपके किसी प्रिय व्यक्ति के साथ ऐसा कुछ होता है, तो उसके बारे में सोचना भी कैसा लगता है। जब आपके साथ ऐसा होता है, तो आप शायद माफ कर सकते हैं। लेकिन अगर यह आपके किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होता है जिसे आप प्यार करते हैं, तो माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत की जरूरत होती है'।
सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम में क्या था?
सुंशात सिंह राजपूत का शव जून 2020 में उनके अपार्टमेंट में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन परिवार वालों ने इसकी जांच की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की मौत में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया, 'सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर संघर्ष के कोई निशान या बाहरी चोटें नहीं थीं। उनके नाखून साफ थे। इसे 'साफ तौर पर आत्महत्या का मामला' बताया गया।
-1790671982322.webp)
एक्टर 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे। वे 34 साल के थे।
सुशांत के निधन से एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिश सालियान की भी मौत हुई थी। उनकी मौत 8 जून 2020 को 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। हाल ही में दिशा की मौत के मामले में उनके पिता ने सितंबर में CBI जांच की मांग की गई है।
