विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कभी दिशा सालियान से नहीं मिला', आदित्य ठाकरे ने 500 करोड़ के कानूनी नोटिस का 25 पेज में दिया जवाब

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM (IST)

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की 500 करोड़ रुपये की मानहानि नोटिस का जवाब दिया है।

आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए माफी से इनकार किया

आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए माफी से इनकार किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की 500 करोड़ रुपये की मानहानि की नोटिस का 25 पन्नों में जवाब दिया है। आदित्य ने माफी मांगने से साफ इनकार करते हुए तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

दिशा सालियान से कभी नहीं मिला: आदित्य ठाकरे 

अपने वकील के जरिए भेजे गए जवाब में उन्होंने कहा कि उनके इंटरनेट मीडिया पोस्ट में सतीश सालियान का जिक्र तक नहीं था। पोस्ट का मकसद केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस दुखद मामले से उनका नाम जोड़ने वाले राजनीतिक दलों और मीडिया के अभियानों पर सवाल उठाना था।

आदित्य ठाकरे ने दोहराया कि वह दिशा सालियान को कभी नहीं मिले थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जवाब में समय के साथ सतीश सालियन के रुख पर सवाल उठाए गए और कहा गया कि उनकी बेटी की मौत के तुरंत बाद दिए गए उनके सार्वजनिक बयान काफी हद तक अलग-अलग लगते हैं।

इसमें आगे लिखा है, 'मेरे क्लाइंट किसी दुखी पिता के साथ निजी बहस में नहीं पड़ेंगे और न ही उनके रुख में बदलाव के कारणों के बारे में कोई अंदाजा लगाएंगे।'

दिशा सालियन केस में आया ठाकरे का नाम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की 8 जून, 2020 को मलाड में एक बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शुरू में इस मामले को दुर्घटनावश मौत या आत्महत्या माना गया था।

इसका सुशांत राजपूत की आत्महत्या से कोई संबंध नहीं था, लेकिन हाल ही में कोर्ट के आदेश पर सतीश सालियन की याचिका के आधार पर CBI ने हत्या का मामला दर्ज किया।

FIR में आदित्य और उनके पिता उद्धव ठाकरे का नाम उन लोगों के तौर पर लिया गया, जिनसे मामले को ठीक से संभालने में उनकी कार्रवाई या लापरवाही के बारे में पूछताछ की जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें- 'मेरा कोई लेना-देने नहीं, तो जवाब क्यों दूं', दिशा सालियन केस में नाम सामने आने पर बोले आदित्य ठाकरे