विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबल का खौफ, फूलन देवी की दास्तां...पर्दे पर आ रही Bandit Queen 2, 'सतलुज' के डायरेक्टर ने किया एलान

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:38 PM (IST)

1994 में फूलन देवी पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' (Bandit Queen) के सीक्वल का एलान किया गया है।

'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल का हुआ एलान

'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल का हुआ एलान

HighLights

  1. 'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल का हुआ एलान

  2. फूलन देवी की जिंदगी फिर दिखेगी पर्दे पर

  3. क्या होगा सीक्वल की कहानी में?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेखर कपूर की 1994 की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' भारतीय डकैत फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। तीन दशक बाद, इसके सीक्वल की पुष्टि हो गई है, जो उनकी कहानी के एक और अध्याय को सामने लाएगा।

'सतलुज' (Satluj) के निर्देशक हनी त्रेहान ने पिछले महीने इस प्रोजेक्ट को निर्देशित करने के लिए साइन किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नई फिल्म 1983 में पुलिस के सामने उनके सरेंडर, 11 साल जेल में बिताने के बाद के उनके जीवन और 2001 में उनकी हत्या से जुड़ी घटनाओं पर केंद्रित होगी।

यह भी पढ़ें- कहां गई सिनेमा की 'फूलन देवी'? 38 साल का लंबा करियर, फिर भी शोहरत के लिए तरसती रही एक्ट्रेस

'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल का एलान

'बैंडिट क्वीन'(Bandit Queen 2) के सीक्वल पर बात करते हुए हनी त्रेहान ने 'मिड-डे' के साथ बातचीत में कहा कि इस पर काम करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। निर्देशक ने बताया कि 1994 की यह फिल्म उनकी पीढ़ी के फिल्म निर्माताओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत रही है और वे इस मौके को बहुत खास मानते हैं। हनी ने यह भी बताया कि सीक्वल की कहानी आगे कैसे बढ़ेगी।

क्या होगी सीक्वल की कहानी?

उन्होंने कहा, 'यह फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां शेखर सर की 'बैंडिट क्वीन' खत्म हुई थी। मूल फिल्म जिस संदेश को दर्शाती थी, उसका सम्मान करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अभी स्क्रिप्ट में पूरी तरह डूबा हुआ हूं और बॉबी (बेदी) सर ने जो रिसर्च पहले ही कर ली है, उसे देख रहा हूं'।

Bandit Queen (8)

फूलन देवी के जेल के बाद के जीवन को दिखाया जाएगा

प्रोड्यूसर बॉबी ने बताया कि शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) की फिल्म बलात्कार और बदले की भावना पर केंद्रित थी, जबकि सीक्वल में जेल से रिहा होने के बाद फूलन देवी (Phoolan Devi) के जीवन को दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया, 'यह एक ऐसी महिला की कहानी है जिसने बहुत ही असाधारण जीवन जिया है और जेल से बाहर आने के बाद वह क्या चुनती है, इसी पर यह फिल्म आधारित है। कहानी का एक अहम हिस्सा उम्मेद सिंह के साथ उनका रिश्ता भी होगा, जिनसे बाद में उन्होंने शादी कर ली थी।

Bandit Queen (7)

बॉबी ने आगे कहा, 'उम्मेद सिंह के साथ उनकी प्रेम कहानी इस फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका निजी जीवन, महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई और दो बार संसद सदस्य बनना - ये सभी इस सफर का हिस्सा हैं। उनके जीवन में और भी बहुत कुछ है, जो लोगों ने 'बैंडिट क्वीन' में नहीं देखा था'।

'बैंडिट क्वीन' की कास्ट और क्रू

शेखर कपूर द्वारा निर्देशित और माला सेन द्वारा लिखित, सीमा बिस्वास और निर्मल पांडे अभिनीत यह फिल्म 26 जनवरी 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फूलन देवी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को 'कैलिडोस्कोप एंटरटेनमेंट' और 'फिल्म फोर इंटरनेशनल' ने प्रोड्यूस किया था, जबकि इसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम 'अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन' ने संभाला था।

वहीं, हनी त्रेहान के हालिया प्रोजेक्ट की बात करें तो, उनकी पिछली फिल्म दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'सतलुज' (Satluj) थी, जिसका प्रीमियर सीधे ZEE5 पर हुआ था, लेकिन रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इसे हटा दिया गया।

'बैंडिट क्वीन' के बारे में

'बैंडिट क्वीन' 1994 की एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। यह फिल्म फूलन देवी के जीवन पर बनी है, जो भारतीय लेखिका माला सेन की किताब 'इंडियाज बैंडिट क्वीन: द ट्रू स्टोरी ऑफ फूलन देवी' पर आधारित है। इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और इसमें मुख्य भूमिका सीमा बिस्वास ने निभाई थी।

इस फिल्म ने हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बेस्ट फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और उस साल बेस्ट निर्देशन का पुरस्कार जीता। 67वें अकादमी पुरस्कारों में 'बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म' कैटेगरी के लिए इस फिल्म को भारत की ओर से भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- सिर्फ Satluj ही नहीं, 32 साल पहले सिनेमाघरों से हटाई गई थी कल्ट फिल्म, मचा था खूब बवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।