विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां गई सिनेमा की 'फूलन देवी'? 38 साल का लंबा करियर, फिर भी शोहरत के लिए तरसती रही एक्ट्रेस

Published: Tue, 12 May 2026 03:59 PM (IST)

32 साल पहले पर्दे पर फूलन देवी का भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री आज के दौर में कहां हैं और क्या करती हैं, आइए जानते हैं।

फूलन देवी बनी थी ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट-फेसबुक)

फूलन देवी बनी थी ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट-फेसबुक)

HighLights

  1. इस मूवी में निभाया था फूलन देवी का किरदार

  2. रातोंरात फेमस होने के बाद 2 साल तक नहीं मिला काम

  3. 38 सालों से हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस हैं एक्टिव

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1994 में निर्देशक शेखर कपूर ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी, जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस से लेकर सिनेमाघरों तक धूम मचाना शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही इस मूवी को बैन कर दिया गया। फिल्म का नाम था- बैंडिट क्वीन, जो चंबल की मशहूर महिला डाकू फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। 

बैंडिट क्वीन में फूलन देवी का किरदार का निभाकर रातोंरात मशहूर होने वाली अभिनेत्री सीमा बिश्वास आज कहां हैं और क्या कर रही हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

कहां हैं सीमा बिश्वास?

सीमा बिश्वास को हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। 80 के दशक में अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वालीं सीमा बिश्वास को फिल्म बैंडिट क्वीन में फूलन देवी बनने के बाद सबसे अधिक लोकप्रियता मिली थी। लेकिन इस मूवी की सफलता के बाद भी सीमा को 2 साल तक काम नहीं मिला था और फिर जाकर 1996 में आई खामोशी से उन्होंने कमबैक किया। 

यह भी पढ़ें- 31 साल पुरानी फिल्म ने Prime Video पर डाला डेरा, धुआंधार कमाई के बाद भी लगा था बैन

Seema Biswas (1)

आज के समय में सीमा बिश्वास फिल्म लाइन में एक्टिव हैं और 61 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रही हैं। इस दौरान वह फिल्में, वेब सीरीज और बंगाली सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। आखिरी बार उनको बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया।

Seema Biswas

मूल रूप से सीमा बिस्वास असम के नलबाड़ी की रहने वाली हैं, लेकिन अपने फिल्मी करियर की वजह से वह मुंबई में रहती हैं।

Seema Biswas (2)

इस कोर्ट रूम ड्रामा में सीमा बिश्वास ने अहम किरदार अदा किया था और फैंस को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई। 1988 में आई फिल्म अश्मिनी से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वालीं सीमा कई पॉपुलर मूवीज के लिए मशहूर हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • बैंडिट क्वीन

  • खामोशी

  • कंपनी

  • भूत 

  • पिंजर

  • विवाह

  • बच्चन पांडे

हिंदी सिनेमा के अलावा सीमा बिश्वास ने बतौर अभिनेत्री मराठी, साउथ और बंगाली सिनेमा में भी काम किया है। 

नहीं मिला मनचाहा फेम

सीमा बिश्वास जिस दर्जे की अदाकारा हैं, उन्हें उस तरह का फेम नहीं मिल सका। लगभग 4 दशकों में 70 से ज्यादा फिल्में करने के वालीं सीमा आज भी स्टारडम हासिल करने लिए तरसती हैं। सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के बीच इंस्टाग्राम पर सीमा के महज 2 हजार से अधिक ही फॉलोअर्स हैं। हालांकि, जिन्हें सिनेमा की हल्की-फुल्की समझ है, वह अच्छे से समझ सकता है कि सीमा बिश्वास एक दिग्गज अभिनेत्री हैं और एक्टिंग का हुनर में कूट-कूटकर भरा है।

यह भी पढ़ें- करोड़पति बना Karisma Kapoor का 'बेटा', एक्टिंग छोड़ बना बिजनेसमैन, डॉलर में कमाता है पैसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।