विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31 साल पुरानी फिल्म ने Prime Video पर डाला डेरा, धुआंधार कमाई के बाद भी लगा था बैन

Published: Wed, 15 Apr 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इस वक्त 31 साल पुरानी एक फिल्म जमकर ट्रेंड कर रही है।

प्राइम वीडियो पर छाई पुरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- Prime Video)

प्राइम वीडियो पर छाई पुरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- Prime Video)

HighLights

  1. 31 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

  2. ओटीटी पर धमाल मचा रही है पुरानी फिल्म

  3. भारी विरोध के बाद मूवी को किया गया था बैन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्सर देखा जाता है कि पुरानी फिल्में भी ट्रेंडिंग में आ जाती हैं, जिन्हें सिनेप्रेमी देखना पसंद करते हैं। ऐसी एक 31 साल पुरानी मूवी मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर जमकर ट्रेंड कर रही हैं।

थिएटर्स में बैन होने वाली इस फिल्म ने ओटीटी पर अपना भौकाल टाइट रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिंदी सिनेमा की कौन सी कल्ट क्लासिक मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है। 

प्राइम वीडियो पर छाई ये फिल्म

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है कि उसका नाम बैंडिट क्वीन है। जी हां निर्देशक शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। मशहूर डाकू फूलन देवी की बायोपिक के तौर पर इस मूवी को जाना जाता है। साल 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बैंडिट क्वीन फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर आई Dhurandhar देख शेखर कपूर ने किया रिव्यू, आदित्य धर को मिल रहीं तारीफों पर दिया रिएक्शन

bandit queen ott

बैंडिट क्वीन को कुछ साल पहले एडिट वर्जन के साथ प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था, जिसको लेकर शेखर कपूर ने आपत्ति भी जताई थी। उनका मानना था कि फिल्म जैसी थी, उसी के साथ ओटीटी पर पेश किया जाना चाहिए थे। बता दें प्राइम वीडियो पर बैंडिट क्वीन के कुछ सीन्स को विवादित बताकर हटाया गया है। 

bandit queen

फिलहाल बैंडिट क्वीन प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म को भारी विरोध के कारण सिनेमाघरों में बैन किया गया था। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था और रिलीज के कुछ ही हफ्तों में इस फिल्म पाबंदी लगा दी गई थी। 

बैंडिट क्वीन ने किया था धुआंधार प्रदर्शन

मालूम हो कि रिलीज के पहले सप्ताह में बैंडिट क्वीन ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर तरीके से कलेक्शन किया था। माना जा रहा था कि मिस्टर इंडिया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर की ये एक हिट मूवी बन सकती है। लेकिन तभी फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हुई और बवाल मचने लगा। जिसकी वजह से इस मूवी को बैन किया गया। 

यह भी पढ़ें- 'मुझे SRK और Amitabh Bachchan की जरूरत नहीं', AI से खुद का स्टार तैयार करेंगे शेखर कपूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।