Sushant Singh Rajput से छीनी गई थी बड़ी फिल्म, 6 महीने तक की थी तैयारी, डायरेक्टर का खुलासा
फिल्ममेकर शेखर कपूर ने सालों बाद एक ऐसा खुलासा किया जो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को झटका लग सकता है।
-1773141818668_m.webp)
सुशांत सिंह राजपूत से छीना गया था बड़ा किरदार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उन्हें याद कर इमोशनल हो जाते हैं। उनके निधन के बाद कई लोगों ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और बॉलीवुड की राजनीति को उनकी मौत का कारण बताया। अब सालों बाद शेखर कपूर ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुशांत सिंह राजपूत के फैंस निराश हो सकते हैं।
फिल्म पानी से जुड़ा है ये किस्सा
अप्रैल 2014 में फिल्म निर्माता शेखर कपूर आखिरकार अपनी लंबे समय से अटकी हुई फिल्म 'पानी' पर काम शुरू करने के लिए तैयार थे, एक ऐसा प्रोजेक्ट जो एक दशक से ज्यादा समय से अटका हुआ है। उस समय, सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका के रूप में ऋतिक रोशन की जगह ली थी। जिससे उम्मीद जगी थी कि यह फिल्म, जो 2050 के दशक पर आधारित है, जहां दुनिया अत्यधिक जल संकट से जूझ रही है, जल्द ही प्रोड्यूस होगी। लेकिन 12 साल बाद भी यह फिल्म अब तक नहीं बन पाई है।
-1773142256517.jpg)
यह भी पढ़ें- सुशांत के बाद अब Kartik Aaryan के खिलाफ चला एजेंडा? Suniel Shetty ने किया इशारा
Sushant ने की थी 6 महीने मेहनत
कपूर ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट पर खुलकर बात की और कहा कि प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया था। उन्होंने कहा, 'मैं पानी का निर्माण भी शुरू नहीं कर सका। जब तक वाईआरएफ (यशराज फिल्म्स) ने फैसला किया कि वे सुशांत को कास्ट नहीं करेंगे, मैं पहले से ही छह महीने तक उनके साथ रिहर्सल कर चुका था। हालांकि, मैंने इस प्रोजेक्ट को नहीं छोड़ा है'।
-1773142272520.jpg)
शेखर कपूर ने आगे कहा,'आदित्य चोपड़ा (वाईआरएफ के प्रमुख) और मेरे बीच कॉनट्रैक्ट था कि वह बिजनेस पर कंट्रोल रखेंगे जबकि मेरे पास फिल्म पर क्रिएटिव कंट्रोल होगा। हालांकि होना कुछ ही था।
Sushant Singh Rajput के बारे में
सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी और काई पो छे से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी, डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी। 14 जून 2020 को सुशांत को उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।