विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Gadar 2 और ड्रीम गर्ल 2 की ऑडियंस एक है, मैग्नीफाइंग ग्लास लगाकर न देखें', जानें आयुष्मान ने क्यों दी ये सलाह

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 01 Sep 2023 03:27 PM (IST)

Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी हालिया रिलीज फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana, Instagram
Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने लंबे वक्त बात बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा है। उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्में चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक, डॉक्टर जी और एन एक्शन हीरो औंधे मुंह गिर पड़ी थी, जबकि ये कमर्शियल फिल्में थी। इसके साथ ही एक्टर के करियर पर काले बादल मंडराने लगे थे, ड्रीम गर्ल 2 ने उनकी नैया पार लगाई है।

आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म को लेकर कहा कि ये एक मास एंटरटेन है, जो छोटे शहर के दर्शकों के लिए बनी है। एक्टर ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में ये भी कहा कि ड्रीम गर्ल 2 उनके लिए नहीं है, जो मैग्नीफाइंग ग्लास लगाकर फिल्म देखने के लिए बैठे हैं।

छोटे शहर के दर्शकों के लिए है फिल्म

आयुष्मान खुराना ने कहा, "एक बात मेरे मन में क्लियर थी कि ये फिल्म उन लोगों के लिए है ही नहीं, जो मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर के बैठे हैं। ये बात साफ थी। अगर वो आप दिमाग से निकाल दे। ये पूरी तरह से कमर्शियल मास कॉमेडी और छोटे शहरों के सिंगल-स्क्रीन दर्शकों के लिए है। जो गदर 2 की ऑडियंस है, वही ड्रीम गर्ल 2 की भी ऑडियंस है। आप लॉजिक नहीं लगा सकते इसमें। फिल्म पागलपन से भरी हुई है।"

फिल्म में कोई मैसेज नहीं  

एक्टर ने आगे कहा, "आप बारीकियों में नहीं जा सकते। वैसे कोई मैसेज नहीं है फिल्म के अंदर, लेकिन देखा जाए तो इसमें सब कुछ है। मतलब हल्का सा एलजीबीटीक्यू छू के जाती है। जो अभिषेक बनर्जी का किरदार आखिरी में बोलता है, 'प्यार तो प्यार है' जहां एक एक्सेप्टेंस है। एक मुस्लिम परिवार है जिनकी शादी एक सरदार से हो रही है, एक हिंदू से हो रही है। तो जो देसी जनता है, उनको तो लगेगा ये प्रोग्रेसिव फिल्म है। पर जो मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर के बैठे हैं, वो गलतियां निकल सकती हैं। उनके लिए ये फिल्म है ही नहीं।"