विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2024: 'बचपन की याद ताजा हो गई,' Ayushmann Khurrana ने रिपब्लिक डे परेड को लेकर किया रिएक्ट

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 26 Jan 2024 05:36 PM (IST)

Republic Day Parade गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पूरा बॉलीवुड देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। एक्टर आयुष्मान ...और पढ़ें

रिपब्लिक डे कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर बोले आयुष्मान (Photo Credit-Instagram)
रिपब्लिक डे कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर बोले आयुष्मान (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर क्या बोले आयुष्मान
  2. पहली बार इस कार्यक्रम का बने हिस्सा
  3. इस मूवी में नजर आ सकते हैं आयुष्मान खुराना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ayushmann Khurrana On Republic Day 2024: हर साल की तरह से इस बार भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम और परेड का आयोजन किया गया है।

इस दौरान हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार आयुष्मान खुराना मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे है। भारतीय सेना की परेड को देखकर आयुष्मान का दिल काफी खुश हुआ है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर क्या बोले आयुष्मान

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

रिपब्लिक डे के मौके पर भारतीय सेनाओं के जरिए परेड की अनुभूति करने के बाद आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और भारत के नएसजी कमांडो के साथ वीडियो और फोटो साझा किए हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा है- भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर परेड देखने का आज मुझे सौभाग्य मिला है। इसे देखकर मुझे मेरे बचपन के दिन याद आ गए, जब मैं हर साल अपनी पूरी फैमिली के साथ दूरदर्शन पर इसे देखता था।

अविश्वसनीय रूप के आधार पर आत्मा संतुष्ठ हो गई हैं। जय हिंद। इस तरह से पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड का आनंद ले आयुष्मान खुराना ने अपने दिल की बात रखी है।

इस मूवी में नजर आ सकते हैं आयुष्मान खुराना

बीते साल ड्रीम गर्ल 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद फिलहाल आयुष्मान खुराना ने एक्टिंग से ब्रेक लिया है। ऐसे में फैंस इस उम्दा कलाकार को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए देखना चाहते हैं।

गौर करें आयुष्मान की आने वाली फिल्म की तरफ तो बताया जा रहा है एक्टर अपनी सुपरहिट फिल्म बधाई हो के सीक्वल बधाई हो 2 में नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड अटेंड करेंगे आयुष्मान खुराना, गेस्ट लिस्ट में एक्टर का नाम शामिल?