Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Athiya Shetty-KL Rahul Unseen Photos: अथिया ने केएल राहुल संग शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लोग बोले-ओह माय गॉड

    Athiya Shetty-KL Rahul Unseen Photos सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी के बाद उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने हल्दी फंक्शन की अनदेखी तस्वीरें शेयर की।

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Fri, 27 Jan 2023 06:02 PM (IST)
    Hero Image
    Athiya Shetty Shares Unseen Haldi Ceremony Photos With Husband Cricketer Kl Rahul/Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty-KL Rahul Unseen Photos: अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूजे संग 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने साउथ रीति-रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी मुंबई से दूर खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुई थी। क्रिकेटर के एल राहुल और अथिया शेट्टी के शादी के बंधन में बंधने के बाद कटरीना कैफ और सोनम कपूर जैसे कई सितारों ने उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी थी। अब हाल ही में अथिया ने शादी के समय की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तस्वीरें आई सामने

    अथिया शेट्टी ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी की रस्म की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर मोतीचूर एक्ट्रेस की हल्दी की रस्म की है, जिसमें वो और केएल राहुल हल्दी में रंगे हुए हैं। इस तस्वीर में इस कपल के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है।

    दूसरी तस्वीर में पीच रंग का एंब्रॉयडरी सूट पहने हुए अथिया शेट्टी मुस्कुरा रही हैं, उनकी शादी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रहा है। एक अन्य तस्वीर में वह अपने भाई अहान शेट्टी को हल्दी लगा रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा शादी के दौरान की शेयर की गईं ये अनदेखी सभी तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं।

    फैंस ने एक्ट्रेस को बताया सबसे खूबसूरत दुल्हन

    हल्दी की रस्म की इन फोटोज को शेयर करते हुए अथिया शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'सुख'। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही एक्ट्रेस को सबसे खूबसूरत दुल्हन बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों जिस तरह से एक-दूजे से प्यार करते हैं, वह देख के बेहद खुशी होती है'।

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'केएल राहुल ये आपको बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं। आप दोनों साथ में हमेशा खुश रहो'। अन्य यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड, आप दोनों बेहद प्यारे लग रहे हो'। आपको बता दें कि शादी के तीन दिन बाद केएल राहुल अपनी मैच ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं।

    साल 2018 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के द्वारा एक-दूसरे से मिले थे, दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती मोहब्बत में बदल गई।

    कई बार जब केएल राहुल मैच में अच्छा परफॉर्म नहीं करते, तो ट्रोल्स इसका ठीकरा अथिया शेट्टी पर फोड़ते दिखाई दिए। हालांकि, इसके बावजूद दोनों ने कभी भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

    यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी के परिवार ने बेटी को महंगे उपहार मिलने की खबरों का किया खंडन, कहा- ना ही 50 करोड़ का घर और ना...

    यह भी पढ़ें: Athiya Shetty-KL Rahul: सुनील शेट्टी ने बेटी को लगाया गले तो दामाद पर न्यौछावर किया प्यार, देखें फैमिली फोटो