विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बता दी सच्चाई

Published: Mon, 01 Apr 2024 09:30 PM (IST)

Athiya Shetty इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल उनके पिता सुनील शेट्टी ...और पढ़ें

अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Photo Credit: Instagram)
अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. अथिया शेट्टी ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
  2. शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
  3. भाई अहान ने दिया ऐसा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बीते दिनों फेमस डांस रियलिटी शो में 'नाना' बनने को लेकर एक कमेंट किया, जिसने सोशल मीडिया पर हर तरफ हंगामा मचा दिया। उनके इस कमेंट ने बेटी अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी को हवा दे दी। इसके बाद हर तरह यह खबरें आने लगी की एक्ट्रेस और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

अब पेरेंट्स बनने की खबरों के बीच एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर है। इस पोस्ट पर कई लोगों के साथ अभिनेता और अथिया के भाई अहान ने भी रिएक्शन दिया है।

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty और KL Rahul बनने वाले हैं पेरेंट्स? नाना बनने की बात पर सुनील शेट्टी ने किया ये खुलासा

अथिया शेट्टी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची गुस्से में दिखाई दे रही है और वहीं उसके एक्सप्रेशन चिल्लाने वाले हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्यारा लेकिन वृश्चिक"। वहीं, इसी फोटो को उन्होंने स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा मूड।

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया शेट्टी के इस पोस्ट पर भाई और अभिनेता अहान शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह वही है, जो मुझे 28 सालों से झेलना पड़ा है। वहीं, अदिति राव हैदरी ने हंसने वाला और दिल का इमोजी शेयर किया।

इस वजह से लगाए गए कयास

दरअसल, डांस रियलिटी शो में भारती सिंह मजाक में कहते हुए नजर आती हैं कि सुनील सर जब आपकी बेटी के बच्चे होंगे, तो आप नाना बन जाओगे इसके बाद उन्हें कैसे व्यवहार करना होगा। इसके बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि हां, अगले सीजन में जब मैं आऊंगा, तो नाना की तरह चलूंगा। उनके इसी कमेंट से अटकलें लगनी शुरू हुईं।

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी, 2023 में अपने पिता के खंडाला फार्म हाउस में शादी की थी। उनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Rakul Preet Lehenga: शादी के दिन रकुल प्रीत की हुई फजीहत, Athiya Shetty जैसा लहंगा कॉपी करने पर हो गईं ट्रोल