पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल के जीरो पर आउट होने से भड़के फैंस, अथिया शेट्टी को जमकर किया ट्रोल
Ind vs Pak Asia Cup 2022 रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 मैच में केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए। फैंस इससे इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने अथिया शेट्टी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन।Ind vs Pak Asia Cup 2022: एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने सारे विकेट गवाकर 20 ओवर में 147 रन बनाए। जिसका जवाब देने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही। ओपनिंग बैट्समैन केएल राहुल बिना खाता खोले शून्य पर ही वापस लौट गए। दर्शकों को इससे काफी गुस्सा आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली शुरू कर दी। लोगों के गुस्से का शिकार केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी हुईं।
केएल राहुल के जीरो पर आउट होने से आहत फैंस ने सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। लोग इस कदर नाराज थे कि इस कपल की शादी को लेकर भी उल्टा सीधा बोलने लगे। हालांकि कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने इस पर मजेदार मीम्स शेयर किए। किसी ने लिखा कि अन्ना को राहुल की यह परफॉर्मेंस देखकर अथिया की शादी इसके साथ कैंसिल कर देनी चाहिए। तो किसी ने मजेदार मीम में लिखा कि अथिया केएल राहुल को दिखा रही कि देखो विराट कोहली कैसे खेल रहा है। एक यूजर ने तो अथिया के फिल्मी करियर की तुलना ही केएल राहुल की बैटिंग से कर दी।
Sunil Shetty called Athiya Shetty
Suni :- Beta, Are you sure for the Rahul?#INDvPAK #AsiaCup2022 #AsiaCup #KLRahul— Indrajit 2.0 (@Lotus543) August 28, 2022
Athiya Shetty: dekho Kohli kaise khel raha hai pic.twitter.com/76f2va0Lz0— Geethika (@ginalinetii) August 28, 2022
Sunil Shetty- bol pencil
Athiya Shetty-pencil
Sunil Shetty- Teri shadi cancel
# pic.twitter.com/hwmg9alTZo— Saurav Ojha (@SauravO81417325) August 28, 2022
KL Rahul's cricket career is becoming a lot like Athiya Shetty's acting career— Nimesh Advani (@NimeshReshamiya) August 28, 2022
Sunil Shetty, Athiya Shetty and family after KL Rahul innings. pic.twitter.com/etbdEGctWJ— Sai Teja (@csaitheja) August 28, 2022
अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का रिश्ता तब सामने आया जब एक विदेशी दौरे पर पार्टनर के तौर पर राहुल ने अथिया का नाम दिया। इसके बाद ये कपल सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है। 2 अगस्त को, अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टोपी पहने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। तस्वीर पर केएल राहुल के रिएक्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा- 'Cutest hat chor' और इसके साथ रेड हार्ट इमोजी भी बनाया
View this post on Instagram
इसके बाद अथिया के पापा सुनील शेट्टी ने भी तस्वीर पर 10 रेड हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए। बता दें कि हाल ही में खबर आई कि ये जोड़ा इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाला है। इन्होंने मुंबई के एक पैश इलाके में अपने लिए आशियाना भी तलाश लिया है।