Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Athiya Shetty and KL Rahul:क्या जनवरी में शादी कर रहे हैं अथिया शेट्टी और केएल राहुल, फैन ने ट्विटर पर दी बधाई

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 06:13 PM (IST)

    Athiya Shetty and KL Rahul सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले साल जनवरी में शादी के बंधन में बधने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से पर्सनल लिव भी ले ली हैं।

    Hero Image
    will Athiya Shetty and KL Rahul get married in January 2023 fan congratulated on Twitter.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty and KL Rahul: बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे वक्त से एक-दूसरे के डेट करने की खबरों के चलते इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में जानकारी का आई थी कि दोनों अपने एक-दूसरे से शादी रचाने वाले हैं और इसके लिए क्रिकेटर ने बीसीसीआई से पर्सनल छुट्टियां भी ले ली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सबकी जानकारी सामने आने के बाद अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल के चहाने वाले बेहद खुश दिख रहे है और दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, केएल राहुल ने जनवरी, 2023 में छुट्टी ले ली है, क्योंकि वो अथिया शेट्टी से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों को बधाई।

    KL Rahul

    जनवरी में लेंगे सात फेरे?

    बीते दिनों समाचार वेबसाइट पिंकविला ने अपनी खबर में दावा किया था कि अथिया शेट्टी-केएल राहुल जनवरी, 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दिनों सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में बेटी की शादी की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं और ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप से मुंबई लौटने के बाद केएल राहुल ने खंडाला बंगले पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया था।

    पिता सुनील शेट्टी ने शादी को लेकर कही ये बात

    जानकारी के अनुसार, बीते दिनों अथिया के पिता सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी द्वारा पूछे गए अथिया शेट्टी की शादी से जुड़े सवाल का अपने अंदाज में जवाब देते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग क्राइम वेब सीरीज धारावी बैंक के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे, जहां पैपराजी ने अभिनेता से पूछा की अथिया और केएल राहुल की शादी कब होगी तो उन्होंने कहा, जल्द होगी।

    अथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर

    बात अगर अथिया शेट्टी के वर्कफ्रंट की करें तो उन्हें आखिरी बार 2019 में आई 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य किरदार निभाया था। अथिया ने साल  2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने सूरज पंचोली के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।ॉ

    यह भी पढ़ें: RRR को 95वें ऑस्कर अवार्ड में आधिकारिक एंट्री न मिलने से परेशान थे केवी विजयेंद्र, कहा- ‘मैं निराश था’