Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRR को 95वें ऑस्कर अवार्ड में आधिकारिक एंट्री न मिलने से परेशान थे केवी विजयेंद्र, कहा- ‘मैं निराश था’

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 05:09 PM (IST)

    आरआरआर निर्देशक एसएस राजामौली ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार अपने नाम किया है। अब उनके पिता और फिल्म के स्क्रिप्ट राइट केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म को 95वें ऑस्कर अवार्ड में एंट्री न मिलने पर निराशा व्यक्त की है।

    Hero Image
    KV Vijayendra was disappointed about RRR not get official entry in 95th Oscar Awards.

    नई दिल्ली, जेएनएन। RRR: जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म आरआरआर रिलीज़ होने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। भले आरआरआर का भारत की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री नहीं मिली हो, लेकिन एसएस राजामौली की ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड में अपनी स्वतंत्र एंट्री को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अब फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने वाले राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि भारत की ओर से आरआरआर को ऑस्कर अवार्ड में आधिकारिक एंट्री न मिलने से वो थोड़े निराश हो गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं निराश था...'

    अंग्रेजी समाचार वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्यू में केवी विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, 95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की ओर से बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में आरआरआर का ना चुना जाना थोड़ा निराशाजनक था। इससे काफी निराश था, लेकिन दुर्भाग्य से अपनी निराशा व्यक्त नहीं कर सकता था क्योंकि मैं फैसले से प्रभावित था। इसी इंटरव्यू में अभिनेता ने आगे कहा, मुझे ऑस्कर में कम-से-कम कुछ नॉमिनेशन मिलने की उम्मीद है।

    14 कैटेगरी में किया गया है नॉमिनेशन

    आपको बता दें, जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट अभिनेता (Jr. NTR और राम चरण), बेस्ट सहायक अभिनेता (अजय देवगन), बेस्ट सहायक एक्ट्रेस आलिया भटट् सहित RRR को ऑस्कर अवॉर्ड, 2023 में 14 कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है।

    जीता अमेरिका प्रतिष्ठित अवार्ड

    आपको बता दें कि आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार अपने नाम किया है। जोकि फिल्म के एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि आरआरआर को ऑस्कर में भी अवार्ड मिल सकते हैं।

    सीक्वल पर चल रहा है काम

    बता दें कि वी विजयेंद्र प्रसाद इन दिनों ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं। इसका खुलासा खुद उनके बेटे और आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक सवाल का जवाब देते हुए किया था।

    ऐसी है आरआरआर की कहानी

    राजामौली के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से कई रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दुनिया भर में 1200 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    आरआरआर की कहानी साउथ इंडिया के दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू से प्रेरित है, जो ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते हैं। आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी कैमियो किया है। दोनों के किरदार छोटे होने के साथ-साथ बेहद प्रभावी हैं।

    यह भी पढ़ें: Circus: रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, रणवीर ने शादी से पहले इतने घंटे काम कर पूरी की थी सिम्बा की शूटिंग