'बेवकूफ बनाना कोई इनसे...'Ashish Chanchlani ने बताई Elli Avrram संग वायरल फोटो की सच्चाई, फैंस का टूटा दिल
एली अवराम और आशीष चंचलानी की क्यूट पिक्चर के पीछे का राज खुल गया है। फैंस के अंदर इस बात को लेकर काफी उत्सुकता थी कि क्या कपल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब आखिरकार कॉमेडियन ने इस बड़े राज से पर्दा उठा दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले, यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) और अभिनेत्री एली अवराम (Elli Avrram) ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा था- 'फाइनली'। इसके बाद से कई फैंस इस बात का अंदाजा लगाने लगे कि दोनों डेट कर रहे हैं।
दोनों साथ में लेकर आए गाना
इसके बाद एक और फोटो आई जिसमें उन्होंने लिखा की हम आपको कुछ बताना चाहते हैं। अब फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल आने लगे कि क्या वाकई दोनों रिलेशन में हैं या ये किसी नए प्रोजेक्ट का हिंट है। तो आखिरकार आज ये गुत्थी सुलझ ही गई। आप में से कई लोग सही थे। दरअसल ये एक म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन ही था। आशीष और एली साथ में 'चंदनिया'नाम से एक म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं। गाना 19 जुलाई, 2025 को रिलीज हो गया है।
यह भी पढ़ें- शार्क टैंक इंडिया से प्रेरित होकर आशीष चंचलानी ने बनाया 'सस्ता शार्क टैंक', अशनीर ग्रोवर ने बताया 'मजेदार'
View this post on Instagram
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
खैर, फैन्स ने इस प्रैंक पर मजेदार रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा, "फैंस का कैसे काटना है, कोई आशीष चंचलानी से सीखे.. लेकिन गाना जबरदस्त है।" एक अन्य फैन ने लिखा,"जिसका काटा, उसने ही हमारा काट दिया,सभी को बधाई।"
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने वीडियो पर टिप्पणी की,"मैंने शादी के लिए अपनी शेरवानी पहले ही खरीद ली थी।"
एली अवराम पर सवाल उठा रहे फैंस
पिछले हफ्ते आशीष और एली की तस्वीर वायरल होने के बाद कई फैंस ने एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे। कई लोगों ने अभिनेत्री को उनके बॉडी काउंट के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन, उनके फैंस ने इसका करारा जवाब दिया था।
आशीष चंचलानी कौन हैं?
आशीष चंचलानी एक पॉपुलर इंडिटन कॉमेडियन और अभिनेता हैं। उन्हें अपने हास्य वीडियो और पैरोडी के लिए जाना जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कॉमेडिक स्केचेज और कैरेक्टर प्रोट्रेल के माध्यम से पहचान हासिल की है।
एली अवराम कौन हैं?
एली अवराम मुंबई में रहने वाली एक स्वीडिश-ग्रीक अभिनेत्री हैं। 2013 में बिग बॉस 7 में भाग लेने के बाद उन्हें भारत में पहचान मिली। वह मिकी वायरस, किस किस को प्यार करूं, नाम शबाना और गुडबाय जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।