Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसाराम ने सलमान को अॉफर किया भोजन और मैट्रेस, जानें क्या है सलमान की सेहत का हाल

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 06 Apr 2018 03:37 PM (IST)

    खबर यह है कि शुक्रवार को सलमान को अन्य कैदियों के साथ भी शिफ्ट किया जा सकता है।

    आसाराम ने सलमान को अॉफर किया भोजन और मैट्रेस, जानें क्या है सलमान की सेहत का हाल

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान की जमानत को लेकर अभी फैसला शनिवार तक टाल दिया गया है और सलमान को शुक्रवार का पूरा दिन और पूरी रात जोधपुर जेल में ही बितानी होगी। इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान ने गुरुवार को जेल में रात में डिनर में मिली दाल-रोटी ठुकरा दिया, लेकिन उन्होंने आसाराम द्वारा अॉफर किया गया खाना स्वीकार लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, रिपोर्ट्स के अनुसार जोधपुर के ही जेल के नजदीक एक आश्रम से आसाराम के लिए जो भोजन आता है, उन्होंने वही भोजन सलमान खान को भी जब अॉफर किया तो उन्होंने उसे खाने से इनकार नहीं किया। वही दूसरी तरफ रिपोर्ट्स के अनुसार जब आसाराम ने उन्हें अपनी मैट्रेस सोने के लिए ऑफर किया, तो उन्होंने इसे स्वीकारने से इनकार कर दिया। खबर यह भी है कि सलमान खान की सेहत की भी लगातार जांच होती रही है।

    यह भी पढ़ें: Box Office: टाइगर की तगड़ी हफ़्ता वसूली, बाग़ी 2 ने बनाया एक और रिकॉर्ड

    खबर है कि रात में उनके ब्लड प्रेशर में लगभग तीन बार बदलाव हुए हैं। इसलिए डॉक्टर्स लगातार उनके सेहत की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्हें टेबलेट भी दिया गया है। साथ ही उनके ब्लड प्रेशर को लगातार चेक किया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें: टीवी पे ब्रेकिंग न्यूज़: माधुरी दीक्षित की ‘...लिस्ट’ में अब ये भी शामिल

    बता दें कि यह खबर पहले ही आ चुकी थी कि सलमान को एक सामने वुडेन बेड, एक रग और कूलर दिया गया है। खबर यह भी है कि शुक्रवार को सलमान को अन्य कैदियों के साथ भी शिफ्ट किया जा सकता है।