Box Office: टाइगर की तगड़ी हफ़्ता वसूली, बाग़ी 2 ने बनाया एक और रिकॉर्ड
बाग़ी 2 छुट्टियों के दिनों में रिलीज़ हो कर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर है। ...और पढ़ें

मुंबई। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बाग़ी 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना एक हफ़्ता पूरा करने के साथ न सिर्फ़ तगड़ी कमाई की है बल्कि ये फिल्म इस साल की सेकेंड हाईयेस्ट ग्रॉसर भी बन गई है।
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म बाग़ी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के छठे दिन ही 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने एक हफ्ता पूरा होने के साथ अब तक 112 करोड़ 85 लाख ररूपये का कलेक्शन कर लिया है। बाग़ी 2 ने गुरूवार को सात करोड़ 95 लाख रूपये का कलेक्शन किया। पहले हफ़्ते की इस कमाई के साथ टाइगर ने अपना नाम पहले ही एक रिकॉर्ड बना लिया था यानि बाग़ी 2 उनके जीवन की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई। और अब इस फिल्म साल 2018 में दूसरी सबसे अधिक ग्रॉस कलेक्शन वाली फिल्म बनने का हक़ पा लिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत पहले स्थान पर है। बाग़ी 2 साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर रही है और अब इस साल की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस साल की तीसरी फिल्म बन गई है। सबसे पहले संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और फिर सोनू के टीटू की स्वीटी ने। सोनू के टीटू के स्वीटी का नेट इंडिया कलेक्शन अब तक 106 करोड़ है और बाग़ी 2 ने पहले हफ़्ते में ही उसे पार कर लिया।

बाग़ी 2 छुट्टियों के दिनों में रिलीज़ हो कर अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में भी चौथे नंबर पर है। ये फिल्म गुड फ्राइडे को रिलीज़ हुई थी। हाल के दिनों में गोलमाल अगेन (दिवाली), पद्मावत (गणतंत्र दिवस) और टाइगर जिंदा है (क्रिसमस) ही बाग़ी 2 से आगे हैं। बाग़ी 2 ने 25 करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में 73 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। साल 2016 में टाइगर श्रॉफ को लेकर बाग़ी बनाई गई जिसका निर्देशन साबिर खान ने किया था। तब बागी टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर थीं। दो साल बाद बाग़ी का दूसरा भाग रिलीज़ हुआ टाइगर श्रॉफ को दिशा पटानी हीरोइन के रूप में मिली हैं। अहमद खान निर्देशन बने हैं और साथ में फिल्म में रणदीप हुडा, मनोज बाजपेई और प्रतीक बब्बर भी अहम् रोल में हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।