Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    David Beckham के साथ 'फेक हाइट' फोटो को लेकर ट्रोल हुए Arjun Kapoor, अब एक्टर ने दी सफाई

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 06:44 PM (IST)

    Arjun Kapoor Trolled बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनते हैं। गुरुवार को अर्जुन कपूर ने इंग्शिल फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ लेटेस्ट फोटो को शेयर किया। इस तस्वीर में अर्जुन और बेहकम की हाइट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है जिसके चलते अर्जुन कपूर को ट्रोल भी किया जा रहा है।

    Hero Image
    डेविड बेकहम के साथ फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर (Photo Credit-Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Kapoor-David Beckham Pics: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अर्जुन कपूर का नाम सुर्खियां बटोरता रहता है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने भारत दौरे पर आए इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिनमें एक फोटो में अर्जुन और बेहकम बराबर हाइट पर दिखाई दे रहे है। इस वजह से अर्जुन कपूर को काफी ट्रोल किया गया है और अब एक्टर ने खुद इस मामले पर अपनी राय रखी है।

    डेविड बेकहम के साथ फेक हाइट फोटो लेकर चर्चा में अर्जुन कपूर

    आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल का लुत्फ उठाने के लिए डेविड बेकहम भारत आए। इसके बाद हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स ने फुटबॉलर के लिए अपने-अपने घरों पर वेलकम पार्टी रखी। बी टाउन एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने डेविड बेकहम के लिए हाल ही में एक वेलकम पार्टी रखी।

    इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स भी शामिल हुए और उन्होंने बेकहम के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर कीं। अर्जुन का नाम भी उन सेलेब्स में से एक है। अर्जुन की एक फोटो में वह डेविड बेकहम से लंबाई में थोड़े लंबे दिखाई दे रहे हैं। बस इसी कारण से अर्जुन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। फोटो पर कमेंट यूजर्स ने सवाल उठाए-

    View this post on Instagram

    A post shared by ghantaa (@ghantaa)

    ''आखिर ऐसा कैसे अर्जुन भाई डेविड बेकहम की हाइट 183 सेंटीमीटर यानी 6 से अधिक है और आपकी विकिपीडिया आपकी लंबाई 178 सेंटीमीटर दिखा रहा है, जो 5.8 इंच के आस-पास रहता है। तो आप इतने लंबे कैसे हो गए। इस तरह के तमाम सवाल पर अर्जुन ने अपना जवाब दिया है।''

    अर्जुन कपूर ने दिया जवाब

    एक इंस्टाग्राम पेज ने अर्जुन कपूर और डेविड बेकहम की फेक हाइट वाली फोटो को शेयर कर लंबाई का मापदंड पेश किया और एक्टर को मेंशन कर उनसे हाइट बढ़ाने की टिप्स पूछी। जिस पर अर्जुन कपूर ने रिप्लाई देते हुए लिखा है-

    ''मैं सच में 183 सेंटीमीटर का हूं,जो 6 फिट से थोड़ा अधिक है और आज के समय में जो कुछ लिखा है उस पर यकीन न करें।'' इस तरह से ट्रोलिंग पर अर्जुन कपूर ने अपनी सफाई दी है।

    ये भी पढ़ें- आधी-अधूरी रिलीज नहीं की गई है The Ladykiller, डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर उड़ रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी