Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर के दिल के करीब है 'सरदार का ग्रैंडसन', निर्देशक काश्वी नायर संग काम कर बेहद खुश हैं अभिनेता

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 18 May 2021 06:39 PM (IST)

    अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन का प्रचार करने में लगे हुए हैं। हाल ही में अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए अर्जुन ने फिल्म के साथ जुड़ी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

    Hero Image
    अर्जुन कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने पर अर्जुन कपूर ने बताया है कि ये फिल्म उनके लिए बेहद खास है। क्योंकि ये फिल्म उनकी दादी और नानी के लिए है। फिल्म रिलीज होने पर अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की है और फिल्म के लिए अपनी डायरेक्टर काश्वी नायर को धन्यवाद दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का प्रचार करने में लगे हुए हैं। हाल ही में अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए अर्जुन ने फिल्म के साथ जुड़ी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। इस पोस्ट में अर्जुन ने लिखा, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो मुझे ऐसी फिल्में मिलती हैं जिन्हें करके मैं अपने बचपन और लाइफ एक्सपीरियंस को जीता हूं।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    आगे अर्जुन ने लिखा, 'चाहे वो 'की एंड का' हो जो मेरी मां के लिए थी, और अब 'सरदार का ग्रैंडसन' जो मेरी दादी और नानी के लिए है। ये वहीं फिल्में हैं जो मेरी आत्मा से जुड़ी हैं और हमेशा मेरी फेवरेट फिल्में रहेंगी। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि सरदार का ग्रांडसन में मुझे इतनी सेंसिटिव औरसमझदार डायरेक्टर काश्वी नायर के साथ काम करने का मौका मिला, मेरी पहली महिला निर्देशक, जिसकी खुद ये पहली फीचर फिल्म है। काश्वी तुमने मुझे ऐसी फिल्म में काम करने का मौका दिया है जिसके ऊपर मैं हमेशा गर्व करूंगा।' इसके साथ अर्जुन ने काश्वी का दिल से शुक्रिया अदा किया।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    अर्जुन ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म का किरदार 'सरदार' उनकी नानी से काफी मिलता- जुलता है। उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म को करके बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी दादी और नानी के साथ उन पलों को भरपूर जिया है जो वो अब तक नहीं जी पाए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ये फिल्म भी देखने की अपील की।

    बता दें कि फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' आज की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में नीना गुप्ता ने 'सरदार' का किरदार निभाया है। वहीं अर्जुन कपूर ने फिल्म में उनके पोते का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन और नीता गुप्ता के अलावा रकुल प्रीत सिंह, अदिति राव हैदरी, जॉन अब्राहम, कंवलजीत, कुमुध मिश्रा और सोनी राजदान भी अहम किरदार में हैं।

    जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट शशि दादा का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

    comedy show banner
    comedy show banner