Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट शशि दादा का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 18 May 2021 02:40 PM (IST)

    बॉलीवुड के सीनियर मेकअप आर्टिस्ट शशि सातम का निधन हो गया। शशि सातम को फिल्म इंडस्ट्री शशि दादा के नाम से भी पहचाना जाता था। शशि सातम के निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

    Hero Image
    जैकी श्रॉफ, शशि सातम, फोटो साभार: Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सीनियर मेकअप आर्टिस्ट शशि सातम का निधन हो गया। शशि सातम को फिल्म इंडस्ट्री शशि दादा के नाम से भी पहचाना जाता था। शशि सातम के निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शशि सातम के निधन पर अभिनेता जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए शशि सातम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैकी श्रॉफ ने लिखा, 'शशि दादा। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। 37 साल से मेरे मेकअप पर्सन रहे शशि दादा का निधन हो गया।'

    वहीं इसी तस्वीर को आयशा श्रॉफ ने शेयर किया है और शशि दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आयशा ने लिखा, 'RIP शशि दादा, हीरो से अब तक। हम आपको याद करेंगे।'

    आयशा और जैकी श्रॉफ की इस पोस्ट पर कई सितारे शशि दादा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

      

    बता दें कि शशि सातम जैकी श्रॉफ के 37 तक मेकअप आर्टिस्ट रहे हैं। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। शशि सातम ने हलचल, 1942: अ लव स्टोरी, और कर्ज जैसी फिल्मों में काम किया था। जैकी श्रॉफ के अलावा उन्होंने ऋषि कपूर का भी मेकअप किया है।

    'आप तो आमिर खान का बेटा हो न..?' फैन के इस सवाल पर भड़कीं आइरा खान, ​जेंडर को लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब 

    comedy show banner
    comedy show banner