Anshula Kapoor: पूल में ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं अर्जुन कपूर की बहन, किया अपने रिलेशन का खुलासा
Anshula Kapoor अर्जुन कपूर की बहन अंशुला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पर्सनैलिटी हैं। पिछले कई दिनों से उनके रिलेशन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी। हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का खुलासा किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। फिल्मों में वह अभिनय तो नहीं करतीं, लेकिन इंस्टाग्राम पर कभी फोटोशूट, तो कभी वीडियो के जरिए लाइमलाइट जरूर बटोरती हैं। अर्जुन कपूर की तरह ही अंशुला की भी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस की बहन ने इसी प्लेटफार्म पर अपने रिलेशन का खुलासा किया है।
अंशुला ने शेयर की यह तस्वीर
जी हां, अंशुला कपूर ने मालदीव से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने पूल गए अंदर यह फोटो क्लिक कराई है और एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं।
एक साल से कर रहे डेट
बता दें कि अंशुला और रोहन के रिलेशन को एक साल पूरा हो चुका है। यही कारण है कि उन्होंने रोहन के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में 366 लिखा। इसके साथ ही अंशुला में सफेद कलर का दिल भी बनाया है, जो इस बात को कन्फर्म कर रहा है कि दोनों रिलेशन में हैं।
View this post on Instagram
कौन हैं रोहन ठक्कर?
रोहन ठक्कर पेशे से स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने पुणे की फिल्म यूनिवर्सिटी से मास मीडिया में बैचलर डिग्री कंप्लीट की है। इसके साथ ही उनके पास एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में भी डिग्री है।
अंशुला के अपने रिलेशन का खुलासा करते ही उनके लिए बधाईयों का तांता लग गया। अथिया शेट्टी से लेकर महीप कपूर तक ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही फैंस ने भी उन्हें इस रिलेशन के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने अपनी मां दिवंगत मोनी कपूर की एक फोटो शेयर की थी। अंशुला की मां की डेथ को 11 साल बीत चुके हैं। 25 मार्च को उनकी बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर अंशुला ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।