विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arjun Kapoor: मां की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, यह फोटो शेयर कर लिखा रुला देने वाला पोस्ट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 25 Mar 2023 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:50 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर ग्लैमर की दुनिया के कूल एक्टर माने जाते हैं। अर्जुन पर्दे पर ...और पढ़ें

File Photo of Arjun Kapoor with Late Mother Mona Shauri Kapoor
File Photo of Arjun Kapoor with Late Mother Mona Shauri Kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कूल स्टार माने जाते हैं। लड़कियों में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी कपूर के काफी करीब थे। आज उनकी मां इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब अभिनेता उन्हें याद नहीं करते। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी मां की डेथ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भावुक कर देने वाली बाते लिखीं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की यह तस्वीर

दिवंगत मोना शौरी कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। 25 मार्च, 2012 को कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस बीच अपनी मां की डेथ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की।

'11 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया'

फोटो को शेयर करने के बाद अर्जुन ने साथ ही में भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ''मैंने कभी परवाह नहीं की कि कोई क्या सोच रहा है या महसूस कर रहा है। मैंने हमेशा आपको अपने सामने रखा था। मुझे यह एहसास कराने के लिए मैं कौन था और क्या था।'' उन्होंने आगे लिखा, ''11 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, आप मेरी ढाल बने, मुझे हर परेशानी से बचाया। काश की आप यहां होते।''

'मुस्कान के साथ समस्या से निपटने के लिए किया प्रेरित'

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, ''इस मतलबी दुनिया में मैं सभी नफरतों को संभालने की कोशिश करता हूं। मुझे आपकी याद आती है क्योंकि आपने मुझे मु्स्कान के साथ सभी चीजों से निपटने के लिए प्रेरित किया और आपने मुझे बेहतर इंसान बनाया। एक शांत व्यक्ति बनाया। मैं आज भी आपके बिना खोए हुए बच्चे के समान हूं। मैं हर जगह आपको ढूंढता हूं क्योंकि मैं इस तस्वीर की तरह खोया हूं। मुझे विश्वास है कि आप मुस्कुरा रही होंगी। हम जल्द ही किसी दिन मिलेंगे।''

अंशुला कपूर ने भी शेयर किया पोस्ट

मोना शौरी के डेथ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने भी पोस्ट शेयर कर अपनी मां को श्रद्धांजली दी। उन्होंने लिखा, ''11 साल बीत गए जबसे मैंने आपको गले लगाया और स्माइल करते देखा। हर साल जब भी यह दिन आता है, हम हर नया साल आपने बिना पूरा करते हैं...ऐसा लगता है जैसे कुछ बाकी रह गया है। क्या आप यह महसूस कर सकती हैं कि मैं आपको याद करती हूं, क्योंकि मैं आपको हर दिन याद करती हूं। आपको ढेर सारा प्यार।''

अंशुला कपूर की पोस्ट पर उनकी सौतेली बहन जाहन्वी कपूर और खुशी कपूर समेत कई सितारों ने हार्ट इमोजी भेज रिएक्शन सेंड किया है।