Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ नहीं मनाया क्रिसमस, खुद एक्टर ने किया खुलासा

    Arjun Kapoor Malaika Arora 25 दिसंबर को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) नजर नहीं आए जिसका खुलासा उन्होंने अब अपनी पोस्ट में किया है।

    By Aditi YadavEdited By: Updated: Mon, 26 Dec 2022 05:02 PM (IST)
    Hero Image
    arjun kapoor, christmas, Malaika Arora, Christmas 2022

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Arjun Kapoor Malaika Arora: 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। बॉलीवुड सितारों ने भी अपने अपने अंदाज में क्रिसमस का जश्न सेलिब्रेट किया। किसी ने दोस्तों के साथ तो किसी ने फैमिली के साथ इसे मनाया। इसी बीच मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई तस्वीरे शेयर की, लेकिन इन फोटोज में मलाइका के लवर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कही नजर नहीं आए। वहीं अब अर्जुन कपूर ने सेलिब्रेशन में न होने की वजह फैंस के साथ साझा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका की क्रिसमस पार्टी में नहीं दिखे एक्टर

    मलाइका हर साल क्रिसमस का सेलिब्रेशन बड़ी ही धूमधाम से करती हैं, क्योंकि उनकी मम्मी जॉइस पालीकार्प क्रिश्चन हैं। इस बार अर्जुन कपूर इस पार्टी का हिस्सा नहीं रहे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसे मलाइका ने क्लिक किया है। इस फोटो में एक्टर किसी से कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं उन्होंने क्रिसमस-थीम वाले हेयर बैंड के साथ नजर आ रहे हैं। वह बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा- छुट्टियों के इस मौसम में अस्वस्थ... (चिंता न करें यह कोविड नहीं है)। इस पोस्ट से साफ हो गया है अर्जुन की तबीयत कुछ खराब है जिस कारण वह पार्टी में शामिल नहीं हुए।

    पार्टी में मलाइका ने किया अर्जुन को मिस

    मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मम्मी और बहन संग सेलिब्रेशन की तस्वीरे साझा की थी। इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस मौके पर मलाइका ब्लैक एंड वाइट को ऑर्डिनेट स्कर्ट में नजर आई। मलाइका ने अपनी मां के घर से कुछ तस्वीरें साझा की और लिखा, "मेरी क्रिसमस...हमने अर्जुन कपूर को बहुत मिस किया। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan Birthday Special: मुंबई से दूर पनवेल में हैं सलमान खान का आलीशान फार्म हाउस, 150 एकड़ में है फैला

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: प्रियंका चहर चौधरी को साजिद खान ने अंकित को लेकर दी ये सलाह, बोले- बाहर जाकर....