Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Arjun Kapoor ने कह दिया, Malaika Arora के पास है मेरा दिल

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Sat, 29 Jun 2019 05:53 PM (IST)

    Arjun Kapoor और Malaika Arora इस हफ्ते न्यूयॉर्क में छुट्टी एन्जवॉय कर रहे हैं। लगातार उनकी तस्वीरें आ रही हैं। मलाइका की नई तस्वीरों के कमेंट बॉक्स म ...और पढ़ें

    Arjun Kapoor ने कह दिया, Malaika Arora के पास है मेरा दिल

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor और Malaika Arora इस हफ्ते न्यूयॉर्क में छुट्टी एन्जवॉय कर रहे हैं। लगातार उनकी तस्वीरें आ रही हैं। मलाइका के इंस्टा अकाउंट की नई तस्वीरों के कमेंट बॉक्स में अर्जुन कपूर ने न सिर्फ इन फोटो की क्रेडिट मांगी। बल्कि अपने इंस्टा पर एक तस्वीर डाली जिसमें मलाइका की तस्वीर पर लिखा था, उसके पास मेरा दिल है, सचमुच (सी हैज मॉय हॉर्ट, लिटरली)। यह एक तरह से ऐलान है कि मलाइका अरोड़ा के पास अर्जुन कपूर का दिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार आ रहीं न्यूयॉर्क से तस्वीरें

    न्यूयॉर्क से हर दिन अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें आती हैं। हर बार उनकी तस्वीर में कुछ नया होता है। पहले दिन की तस्वीर में पहली बार मलाइका पब्लिक में अर्जुन का हाथ पकड़े दिखी थीं। दूसरे दिन संजय कपूर का बेटा जहान कपूर अर्जुन और मलाइका के साथ दिख रहा था। और अब उसके पास मेरा दिल है, वाला कमेंट। ये तस्वीरें अर्जुन और मलाइका की रिलेशनशिप का खुलासा कर रही हैं, जिस पर अब तक दोनों ने कुछ नहीं बोला है। अर्जुन कपूर के बर्थडे के दिन तस्वीरों का यह सिलसिला शुरू हुआ था। 

    लंबे समय से है इस रिश्ते की चर्चा

    मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से चर्चा थी। पर दोनों कभी खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। बाद में मलाइका ने अर्जुन के साथ फोटो शेयर इस बात का ऐलान कर दिया कि वो अर्जुन को डेट कर रही हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Basking in neon ....#mycolouroftheseason#nyc#

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on