Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर को इस एक्ट्रेस ने कह दिया बुड्ढा, इश्कजादे के बाद अब ट्विटरबाजी

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 06 Sep 2018 07:44 AM (IST)

    अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को इस साल रिलीज होगी।

    Hero Image
    अर्जुन कपूर को इस एक्ट्रेस ने कह दिया बुड्ढा, इश्कजादे के बाद अब ट्विटरबाजी

    मुंबई। हेडलाइन पढ़ने के बाद हो सकता है कि अर्जुन कपूर को चाहने वाले फैंस चिंतिंत होने के साथ नाराज हो जाए। लेकिन एेसी कोई बात नहीं है। दरअसल, फिल्म इश्कजादे में नजर आ चुके अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ट्विटरबाजी में लगे थे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर और परिणीति अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में अर्जुन और परिणीति के बीच ट्विटरबाजी खूब वायरल हुई। परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर एक मैगजीन के कवर पेज को शेयर किया है। इस कवर पेज पर अर्जुन और परिणीति साथ नजर आ रहे हैं। इस कवर पेज को शेयर करते हुए लिखा कि, अर्जुन के लिए बहुत खुश हूं, जिसे मेरे साथ मैगजीन कवर पेज शेयर करने का मौका मिला। हाय बाबा, कैसा लगता है एेसे माइलस्टोन को अचीव करके। 

    इसके बाद अर्जुन पीछे नहीं रहे और उन्होंने जवाब में लिखा कि, ये न्यूकमर्स भी न। आप इन्हें हाय बोलो और यह आपकी गोद में आकर बैठ जाते हैं। बचपन से तुम्हे गोद में उठाकर चल रहा हूं। लकी गर्ल। 

    इसके बाद परिणीति फिर से अर्जुन के जवाब देते हुए लिखती हैं कि, एक्सक्यूज मी, तुम्हें इश्कजादे में लॉन्च करने से पहले मैं एक फिल्म कर चुकी थी। तो न्यू कमर कौन हुआ? उफ्प, बुढ़ापे के साथ याददाश्त की भी प्रॉब्लम है। 

    इसके बाद भी यह ट्विटरबाजी यहीं तक नहीं रूकी। परिणीति ने एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखाकि, यह गिरने वाला था, लेकिन मैंने सही समय पर पकड़ लिया। बाबा, मैं जानती हूं कि मैं रक्षक हूं। खुश हूं कि अब दुनिया को पता है। अब जब परिणीति ने इतना कुछ कह दिया तो अर्जुन का तो जवाब आना ही था। 

    यह भी पढ़ें: Box office: जन्माष्टमी के दिन फिल्म स्त्री की अच्छी रही कमाई, इतने करोड़ और जुटाए

    अर्जुन ने लिखा कि, हम सबको किसी न किसी का सहारा चाहिए होता है। 2012 से सपोर्ट कर रहा हूं। 6 साल हो गए और अब भी काउंटिग जारी है। परिणीति तुम्हे इतना इमोशनल होने की जरुरत नहीं, थैंक्यू यू, रूलाएगी क्या। 

    यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन की बेटी हुई 19 की, लिखा खूबसूरत मैसेज