लंदन में Saiyaara का टाइटल ट्रैक गा रहे थे Arijit Singh, बीच में ही मैनेजमेंट ने गुल कर दी बिजली; वीडियो वायरल
अपनी आवाज से दुनियाभर में जादू चलाने वाले अरिजीत सिंह (Arijit Singh) हाल ही में लंदन में एक म्यूजिक शो कर रहे थे जहां वह सुपरहिट फिल्म सैयारा का चार्ट ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) जब भी गाना गाते हैं, हर कोई उनकी आवाज में खो जाता है। उनके कॉन्सर्ट की दीवानगी ही कुछ और है। वह फिल्मों में गाने के अलावा दुनियाभर में अपने शोज के जरिए आवाज का जादू फैलाते हैं। हाल ही में, अरिजीत का लंदन में शो था जो अचानक रोक दिया गया।
दरअसल, अरिजीत सिंह हाल ही में लंदन में अपना म्यूजिक शो कर रहे थे। उन्होंने सैयारा का टाइटल ट्रैक को खास अंदाज में फैंस के सामने प्रस्तुत किया, लेकिन वह अपना गाना पूरा करते ही कि बीच में उनका शो रोक दिया गया, बिजली काट दी गई और लोगों को उल्टे पांव अपने घर जाना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
क्यों रुका अरिजीत सिंह का शो?
ऐसा दावा किया जा रहा है कि लंदन में 10.30 बजे से कर्फ्यू होने के चलते अरिजीत सिंह का शो रुकवा दिया गया, वो भी बिना सिंगर को बताए और उनके गुडबाय के। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अरिजीत सिंह सैयारा का टाइटल ट्रैक (फहीम अब्दुल्ला ने गाया) को अपने अंदाज में गा रहे थे। तभी मैनेजमेंट ने कथित तौर पर बिजली गुल कर दी और अभिनेता को इतना भी मौका नहीं मिला कि वह अपने फैंस को बाय कह सके।
यह भी पढ़ें- Arijit Singh की आवाज में क्यों नहीं गूंजा Saiyaara का टाइटल सॉन्ग? मोहित सूरी ने बताई बड़ी वजह
The Whatup नाम के इंस्टाग्राम पेज ने वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, "लंदन स्टेडियम में कथित तौर पर रात 10:30 बजे के कर्फ्यू के कारण अरिजीत सिंह के शो की बिजली काट दी गई, बिना उन्हें अलविदा कहे या गाना पूरा करने का मौका दिए। इस बीच कॉन्सर्ट में उनका सैय्यारा गाते हुए वीडियो ट्रेंड कर रहा है।" कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, इन सबसे हटके, लोगों को अरिजीत सिंह की आवाज में सैयारा गाना इतना पसंद आया कि लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।