Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘मुझे दोबारा प्यार हो गया है’ कुछ दिन पहले ही पति से अलग हुई थी AR Rahman की टीम मेंबर Mohini Dey

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 07:11 PM (IST)

    एआर रहमान (AR Rahman) की टीम मेंबर मोहिनी डे (Mohini Dey) ने हाल ही में पति से तलाक लिया था। इसके बाद अब उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें वह दूसरी बार प्यार होने का जिक्र कर रही हैं। लोग इस पोस्ट को सिंगर के साथ जोड़कर देख रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि इसकी क्या सच्चाई है और उन्होंने यह पोस्ट किसके लिए लिखा है।

    Hero Image
    मोहिनी डे का पोस्ट हुआ वायरल (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। इसके बाद से ही सिंगर और उनके बैंड मेंबर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच, उनकी बैंड मेंबर मोहिनी डे का नाम भी सुर्खियों में रहा। अब एक बार फिर वह अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। चलिए जानते हैं कि मोहिनी किससे दोबारा प्यार होने की बात कह रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहिनी डे का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें इलेक्ट्रिक गिटार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘मुझे लगता है कि मैं दूसरी बार प्यार में हूं।’

    Photo Credit- Instagram

    मोहिनी के पोस्ट की क्या है सच्चाई?

    मोहिनी अपने एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। डे न इलेक्ट्रिक बास को बजाते हुए जो कैप्शन दिया था, वो उनके पसंदीदा गिटार के प्रति प्रेम और स्नेह को दिखाने के लिए है। हालांकि, एआर रहमान और सायरा बानो के अलगाव के बाद उनके इस पोस्ट ने अफवाहों और अटकलों को हवा देने का काम किया।

    ये भी पढ़ें- AR Rahman की वकील के बयान के बाद Mohini Dey का फूटा गुस्सा, पोस्ट कर बताई सच्चाई

    गिटार के लिए लिखा था मोहिनी ने पोस्ट

    मोहिनी डे अपने एनएस डिजाइन CR5M बास गिटार को बजाते हुए नजर आ रही हैं, जिसे बजाने के दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही है। उन्होंने एआर रहमान के रिश्ता खत्म करने की घोषणा के दिन ही पति से अलग होने की बात कही थी। इसके बाद से ही दोनों के नाम को साथ जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, बाद में सिंगर के परिवार ने अफवाह न फैलाने की गुजारिश की थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mohini Dey (@dey_bass)

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है। हालांकि, इस पोस्ट का सच यह है कि वह अपने पसंदीदा गिटार को बजाने की वजह से खुश हैं और उसे ही वह अपना दूसरा प्यार बता रही हैं। एआर रहमान को लेकर मोहिनी ने पहले बताया था कि वह उनके लिए पिता की तरह है। 

    ये भी पढ़ें- 'वो मेरे पिता समान हैं,' तलाक के बाद A R Rahman संग नाम जुड़ने पर Mohini Dey ने निकाली भड़ास