विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जिनको बहुत मिल जाता है वो...', अवॉर्ड्स न लेने वाले सितारों पर क्या बोल गए Aparshakti Khurana?

Published: Fri, 03 May 2024 08:04 AM (IST)

Aparshakti Khurana बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने छोटे-मोटे रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया। ...और पढ़ें

अपारशक्ति खुराना ने अवॉर्ड्स न लेने वाले सितारों को मारा ताना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अपारशक्ति खुराना ने अवॉर्ड्स न लेने वाले सितारों को मारा ताना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अपारशक्ति खुराना के लिए अवॉर्ड्स की अहम भूमिका
  2. अवॉर्ड्स न लेने वालों पर अपारशक्ति खुराना ने कही ये बात
  3. अपारशक्ति खुराना ने अवॉर्ड्स की तुलना पैसों से की

 दीपेश पांडेय, मुंबई। अपने काम के लिए कलाकारों को सराहना के साथ पुरस्कार भी मिल जाए, तो उनके लिए सोने पर सुहागा जैसा होता है। हालांकि, वर्तमान में विभिन्न पुरस्कारों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल भी उठते रहते हैं। ऐसे में कई सुपरस्टार्स ने अवार्ड समारोह में जाना ही बंद कर दिया है, लेकिन वे कलाकार जो करियर के शुरुआती दौर में हैं, उनके लिए तो अवार्ड प्रेरणा की तरह ही होते हैं।

अवॉर्ड्स न लेने वाले सितारों पर बोले अपारशक्ति खुराना

पति, पत्नी और वो, स्त्री और धोखा-द राउंड कार्नर फिल्मों के अभिनेता अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) कहते हैं, "अवार्ड धन की तरह होते हैं। यह उसी तरह है कि जिनके पास बहुत पैसे आ जाते हैं, वो कहते हैं कि भाई पैसा जिंदगी में महत्वपूर्ण नहीं है। वैसे ही जिनको बहुत अवार्ड्स मिल जाते हैं, उनके लिए शायद वे कम महत्व रखते हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana)

यह भी पढ़ें- Business Baazi: क्विज शो बिजनेस बाजी को होस्ट करेंगे अपारशक्ति खुराना, विजेता को मिलेगी इतनी पुरस्कार राशि

अपारशक्ति के लिए अवॉर्ड्स का अहम रोल

अपारशक्ति खुराना ने कहा, "बतौर कलाकार मेरे लिए तो अवार्ड्स मायने रखते हैं। अगर मेहनत की है, आपका काम लोगों को पसंद आया है और उस पर मुहर लगाने के लिए अगर प्रतिष्ठित अवार्ड मिल जाता है तो कलाकार के लिए उसका बड़ा महत्व होता है। मंच पर अवार्ड लेना बड़ी बात होती है।"

View this post on Instagram

A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana)

अपारशक्ति खुराना की अपकमिंग फिल्में

अपारशक्ति खुराना के अपकमिंग फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी 'बर्लिन' (Berlin) और 'स्त्री 2' (Stree 2) फिल्मों में नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर 'स्त्री 2' इसी साल 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मालूम हो कि अपारशक्ति ने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से की थी। इस फिल्म से सक्सेस मिलने के बाद उन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'स्त्री' और 'लुका छुप्पी' से लाइमलाइट बटोरी। फिलहाल, ऑडियंस को उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार है। 

यह भी पढ़ें- Berlin: अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'बर्लिन' का IFFLA में होगा प्रीमियर, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी