Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anushka Sharma: चार साल बाद 'कला' में दिखीं अनुष्का शर्मा, फैंस बोले- स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत अच्छा लगा

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 12:04 PM (IST)

    फिल्म कला रिलीज हुई है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा को देख फैंस हैरान रह गए। इस फिल्म में अनुष्का कैमियो के तौर पर नजर आईं हैं। दरअसल फिल्म में एक गाना ...और पढ़ें

    Hero Image
    Anushka Sharma, Qala, Anushka Sharma Qala, Song

     नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Qala: गुरुवार यानी 1 दिसंबर को ओटीटी पर फिल्म 'कला' (Qala) रिलीज हुई। इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बड़े बेटे बाबिल (Babil) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म के साथ-साथ बाबिल भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में कला में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को देख फैंस हैरान भी रह गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म 'कला' से हुईं अनुष्का शर्मा की वापसी

    इस फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में अनुष्का कैमियो के तौर पर नजर आईं हैं। दरअसल, फिल्म में एक गाना है जिसका नाम है घोड़े पे सवार (Ghode Pe Sawaar) इस गाने में अनुष्का का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में अनुष्का चांद पर बैठे ये गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग धमाकेदार सरप्राइज बता रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर गाने क्लिप साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- अनुष्का शर्मा खूबसूरती प्रतिभा का मेल हैं। इस महिला की स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छी है। उसके लौटने का इंतज़ार, भारतीय सिनेमा का रत्न। वहीं दूसरे फैन लिखा- अनुष्का शर्मा को 4 साल बाद स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

    यह भी पढ़ें- Hansika Motwani Wedding: होने वाले पति संग पोलो मैच देखने पहुंची हंसिका मोटवानी, इस अंदाज में आईं नजर

    फिल्म कला की कहानी

    इस फिल्म में तृप्ति डिमरी , स्वास्तिका मुखर्जी , बाबिल खान , अमित सियाल , समीर कोचर , गिरिजा ओक , वरुण ग्रोवर , स्वानंद किरकिरे और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। 'कला' की कहानी की बात करें तो ये हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगी एक स्टार की कहानी है। ये फिल्म एक लड़की की कहानी है जिसे उसकी मां बेहद स्वार्थ भरे मकसद के लिए 'कला' के क्षेत्र में उतारती है।

    'चकड़ा एक्सप्रेस' में आएंगी नजर अनुष्का

    बता दें अनुष्का शर्मा साल 2018 के बाद से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। ऐसे में फैंस उन्हें देख काफी खुश हुए हैं। बता दें बहुत जल्द अनुष्का फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म अनुष्का पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस कड़ी मेहनत करती नजर आएंगी। अभी तक फिल्म की कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन खबरों की माने तो यह अगले साल फरवरी में रिलीज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- राकेश पॉल की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूद गई लड़की, दिल दहला देगा ये शॉकिंग VIDEO