Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेड कारपेट के बाद कांस की पार्टी में अनुष्का शर्मा ने बिखेरा जलवा, ग्लैमरस अवतार में देख फैंस बोले- 'अप्सरा'

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Sat, 27 May 2023 11:22 AM (IST)

    Cannes Film Festival 2023 कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शानदार डेब्यू किया। कांस की पार्टी में भी अनुष्का अपने लुक से ...और पढ़ें

    Hero Image
    Anushka Sharma glamorous look at Cannes 2023 party See her Photos- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma At Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कभी भी फैंस को अपने लुक से बोर नहीं किया है। चाहे कैजुअल और कंफर्टबल आउटफिट पहनना हो या फिर पार्टी और इवेंट में ग्लैमरस अवतार हो, अनुष्का ने हमेशा अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' में डेब्यू किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कांस' की पार्टी में अनुष्का ने दिखाया जलवा

    अनुष्का शर्मा ने खूबसूरत अंदाज में शुक्रवार को 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' में डेब्यू किया। अब 'कांस' की पार्टी में अनुष्का एक गॉर्जियस लुक में नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर का स्ट्रैपलेस टॉप पहना था, जिसे उन्होंने एक शिमरी ब्लैक पैंट और ब्लैक हाई हील्स के साथ स्टाइल किया था। 

    Anushka Sharma At Cannes 2023- Photo/Instagram

    'कांस' की पार्टी के लिए तैयार हुईं अनुष्का पिंक-ब्लैक कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को स्लीक पोनीटेल और डायमंड इयररिंग्स से पूरा किया था। मेकअप की बात करें तो अनुष्का ने मिनिमल मेकअप में अपने लुक में चार-चांद लगाया। ओवरऑल लुक में अनुष्का जच रही थीं।

    Anushka Sharma At Cannes 2023- Photo/Instagram

    अनुष्का शर्मा ने किस लुक में किया डेब्यू?

    अनुष्का शर्मा ने 26 मई 2023 को 'कांस 2023' में अपना डेब्यू किया। उन्होंने लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने रिचर्ड क्विन का डिजाइनर ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वह बहुत गॉर्जियस लग रही थीं। 

    Anushka Sharma At Cannes 2023- Photo/Instagram

    ए लाइन ड्रेस के साथ अनुष्का शर्मा ने हाई हील्स कैरी किए थे। एक्ट्रेस ने अपने स्लीक हेयर बन और डायमंड इयररिंग्स के साथ न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। 

    अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म कौन सी है?

    अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'चकदा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) में दिखाई देंगी। वह फिल्म में फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। वह 5 साल बाद बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस वापसी कर रही हैं। आखिरी बार उन्हें 'जीरो' में शाह रुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। हाल ही में, एक्ट्रेस 'कला' में कैमियो करती दिखाई दी थीं।