Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनव कश्यप के 'सुशांत सिंह राजपूत और सलमान ख़ान' वाले बयान पर आई भाई अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 17 Jun 2020 09:24 AM (IST)

    अभिनव कश्यप ने जो आरोप सलमान ख़ान और उनके परिवार पर लगाए हैं उस पर अनुराग कश्यप ने दो टूक जवाब दिया है। यहां पढ़िए... ...और पढ़ें

    Hero Image
    अभिनव कश्यप के 'सुशांत सिंह राजपूत और सलमान ख़ान' वाले बयान पर आई भाई अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा

     नई दिल्ली,जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को महज 34 साल की उम्र में अलिवाद कह दिया। उनके जाने के बाद से इंडस्ट्री में एक बहस छिड़ गई है। लोग आउटसाइडर बनाम इनसाइडर की बात कर रहे हैं। इस बीच 'दबंग' फ़िल्म के निर्देशक और अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने इस मुद्दे में सलमान ख़ान और उनके परिवार को भी ले आए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में सलमान ख़ान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई के इस बयान के बाद अब अनुराग कश्यप ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग ने क्या कहा

    अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'मीडिया मुझे फोन कर रही है और जो लोग यह जनाना चाहते हैं कि क्या इसे मेरे बयान के रूप में माना जाए। ' करीब दो साल पहले अभिनव ने मुझे स्पष्ट रूप से अपने काम से दूर रहने को कहा था। वह जो कहते हैं या करते हैं, उस पर मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं है।'

    अभिनव ने क्या कहा

    अभिनव कश्यप ने फेसबुक पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में काम करने वाली एजेंसियों को निशाने पर लिया है। इन सबके अलावा उन्होंने सलमान ख़ान और उनके पूरे परिवार गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दबंग 2 के निर्देशन के लिए मना करने के बाद से अरबाज़ ख़ान और सोहेल ख़ान ने उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की। इसके पीछे उन्होंने सलमान ख़ान का हाथ भी बताया है।

    आपको पता ही होगा कि 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से बॉलीवुड में काम के दवाब और कई मुद्दो पर लोग बात कर रहे हैं। कंगना रनौट और शेखर कपूर भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर चुके हैं।

    इसे पढ़िएः अभिनव कश्यप को सलमान खान की फैमिली का जवाब, अरबाज खान लेंगे लीगल एक्शन और सलीम खान ने कही ये बात