विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 साल से घाटों पर बज रहा Anuradha Paudwal का ये भोजपुरी छठ गीत, सुबह अर्घ्य के वक्त गाती हैं महिलाएं

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:14 PM (IST)

Chhath Pooja शुरू होने से पहले ही घरों में अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) का सबसे पॉपुलर छठ गीत बजना शुरू हो गया है।

छठ के लिए अनुराधा पौडवाला ने गाया सबसे सुरीला भोजपुरी गीत

छठ के लिए अनुराधा पौडवाला ने गाया सबसे सुरीला भोजपुरी गीत

HighLights

  1. अनुराधा पौडवाल का सबसे पॉपुलर छठ गीत

  2. अर्घ्य के वक्त व्रत रखने वाली महिलाएं गाती हैं गीत

  3. बिहार की संस्कृति से प्रेरित है छठ गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के महापर्व छठ पूजा पर कई लोकगायिकाओं और बॉलीवुड गायिकाओं ने गीत गाए हैं। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) भी उन्हीं में से एक हैं। भक्ति गीत गाने वालीं अनुराधा ने भोजपुरी में कई छठ गीत गाए हैं जिनमें से एक गीत सुबह के अर्घ्य के समय महिलाएं जरूर गुनगुनाती हैं।

अनुराधा पौडवाल का ये छठ गीत (Anuradha Paudwal Chhath Song) बेस्ट छठ सॉन्ग्स (Best Chhath Songs) की लिस्ट में शुमार है। 28 साल पहले उन्होंने एक पारंपरिक छठ गीत को इतनी खूबसूरती से गाया कि वह आज भी हर घरों और घाटों पर बजता है।

90s में अनुराधा ने गाया था छठ गीत

जिस छठ गीत की हम बात कर रहे हैं, वो 1998 में बना गीत 'निंदिया के मातल देव' (Nindiya Ke Maatal Dev Song) है। यह गीत अनुराधा पौडवाल के सुरीले सुरों से सजा, लेकिन इस गीत की आवाज के साथ-साथ इसके बोल और उसका मतलब बहुत ही खूबसूरत है।

क्या है छठ गीत का मतलब?

इस गीत को निर्जला व्रत रखने वालीं महिलाएं सुबह के अर्घ्य के दौरान गाती हैं। वे सूरज देवता के जल्दी उगने की प्रतीक्षा कर रही हैं और कह रही हैं कि वह जल्दी से अपनी गहरी नींद से उठ जाए, क्योंकि घाट पर खड़े भक्तों को उन्हें अर्घ्य अर्पित करना है। यह छठ पूजा के चौथे दिन सुबह अर्घ्य के दौरान घाटों पर खूब बजता है।

chhath geet

पारंपरिक लोकगीत से है प्रेरित

28 साल पहले 'निंदिया के मातल देव' को 'छठी मइया हमार' एल्बम के लिए बनाया गया था। यह एक पारंपरिक लोकगीत है जिसका संगीत सुनील छैला बिहारी (Sunil chhaila Bihari) ने दिया था। वहीं, गीत को अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज से अमर कर दिया।

 

इस गीत को यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गीत को सिर्फ अनुराधा ही नहीं, बल्कि कई और गायिकाओं ने भी गाया है।

यह भी पढ़ें- घाट पर हर साल बजता है छठी मैया का 'पावन' 13 साल पुराना गीत, आज भी कल्पना पटवारी की आवाज में अमर है गाना

यह भी पढ़ें- Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।