विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घाट पर हर साल बजता है छठी मैया का 'पावन' 13 साल पुराना गीत, आज भी कल्पना पटवारी की आवाज में अमर है गाना

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:26 AM (IST)

छठ महापर्व पर कल्पना पटवारी, खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली का 13 साल पुराना गीत आज भी खूब सुना जाता है।

कल्पना पटवारी ने दी छठ गीत को आवाज

कल्पना पटवारी ने दी छठ गीत को आवाज

HighLights

  1. कल्पना पटवारी का 13 साल पुराना छठ गीत

  2. आस्था और संस्कृति का प्रतीक बना गाना

  3. खेसारी लाल यादव ने भी दी है आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली के बाद हर साल छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी छठ की छठा धीरे-धीरे हवाओं में घुलनी शुरू हो गई है। वर्ष 2026 में चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा।

त्योहार के साथ-साथ छठ गीतों में भी एक अलग ही तरह का नशा है कि जब ये गूंजते हैं तो अंदर के इमोशंस अपने आप जाकर छठी माई से जुड़ जाते हैं। आज आपको कल्पना पटवारी के ऐसे ही एक गीत के बारे में बताएंगे जो हमारे दिलों में बसा हुआ है।

कल्पना पटवारी ने गाया है छठ गीत

हम बात कर रहे हैं 'छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे' गीत की जिसे खेसारी लाल यादव, कल्पना पटवारी और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। यह गाना मूल रूप से भोजपुरी फिल्म 'नागिन' का है, लेकिन समय के साथ यह सिर्फ एक फिल्मी गाना न रहकर छठ महापर्व की आस्था और संस्कृति का प्रतीक बन चुका है।

Chhath (1)

क्या है इस गाने की खासियत?

इस गाने की खासियत इसके सुंदर बोल और भाव हैं। गीत छठ मैया की महिमा, सुबह चार बजे घाट पर जाकर अर्घ्य चढ़ाने की परंपरा और परिवार के साथ व्रत रखने की भावना को खूबसूरती से दिखाता है। राजकुमार आर.पांडे के लिखे बोल आपको मन ही मन सीधे घाट के दर्शन करा देते हैं। इसका संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी राजेश-रजनीश ने तैयार किया है।

सीधे दिल को छू लेने वाले बोल

वहीं बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो इस गाने को एक 'नागिन' (इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा रही रानी चटर्जी) पर फिल्माया गया है। फिल्म की कहानी के अनुसार, वह अपने सुहाग और परिवार की रक्षा के लिए छठ माई का कठिन व्रत रखती है।

गाने के भाव बहुत ही शुद्ध हैं जिनमें त्योहार की महक साफ झलकती है। यही वजह है कि ये सीधा आपके दिल में जगह बना लेते हैं। गाने को मिल रहे लाखों व्यूज और इसकी पॉपुलैरिटी बताती है कि ये गाना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आस्था का हिस्सा बन चुका है। आप भी इसे सुनकर अपना मनोरंजन करिए और छठी मैया की भक्ति में डूब जाइए।

यह भी पढ़ें- Dharmendra को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, लता दीदी ने दी गाने को आवाज; साहिर लुधियानवी ने लिखा गीत

यह भी पढ़ें- ‘Ramayana’ की चर्चा के बीच सुनिए मिथिला का ये मशहूर लोकगीत, शादी-ब्याह में जरूर गाया जाता है ये मैथिली गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।