Dharmendra को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, लता दीदी ने दी गाने को आवाज; साहिर लुधियानवी ने लिखा गीत
लता मंगेशकर ने 58 साल पहले उस दौर का सबसे रोमांटिक गीत गाया, जिसके शानदार बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे ...और पढ़ें

लता मंगेशकर ने 58 साल पहले गाया था सबसे रोमांटिक गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
लता मंगेशकर का 58 साल पुराना गीत बना सदाबहार
धर्मेंद्र को जब प्यार का पाठ सिखाती दिखीं माला सिन्हा
रामानंद सागर की फिल्म का सबसे रोमांटिक गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 60 और 70 के दशक के सबसे रोमांटिक सितारों की जब बात होती है, तो उसमें सबसे पहला नाम दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आता है। उन्होंने अपनी हीरोइनों संग पर्दे पर प्यार भरी छेड़खानी भी की और उनके साथ इश्क भी फरमाया।
हालांकि, 58 साल पहले लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)ने एक ऐसा रोमांटिक गीत गाया था, जो सालों बाद आज हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गानों में शामिल हो चुका है। कौन सा है वो सदाबहार गीत, जिसमें धर्मेंद्र के साथ-साथ प्यार को हल्के में लेने वालों को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, चलिए बताते हैं।
लता मंगेशकर की आवाज में सुपरहिट हुआ था गीत
माला सिन्हा और धर्मेंद्र के जिस कल्ट क्लासिक रोमांटिक गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1968 में रिलीज हुआ था। गाने के लिरिक्स थे 'मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी-कभी' (Milti Hai Zindagi Mein Mohabbat Song)।
58 साल पहले रिलीज हुए इस रोमांटिक ट्रैक में माला सिन्हा और धर्मेंद्र एक पिकनिक पर जाते हैं, जहां वो प्यार भरे अंदाज में और थोड़ी छेड़छाड़ के साथ उन्हें समझाती हैं कि मोहब्बत जिंदगी में कभी-कभी ही मिलती है।
![Screenshot 2026-11-10 173209]()
साहिर लुधियानवी ने लिखे थे आइकॉनिक गाने के बोल
जहां लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) ने माला सिन्हा के लिए मोहब्बत भरे इस गीत में अपनी आवाज दी, तो वहीं इसका कंपोजिशन रवि ने किया। सदाबहार गीत के लिरिक्स भारतीय कवि साहिर लुधियानवी ने लिखे थे, जो इससे पहले ''जाने वो कैसे लोग थे' से लेकर ', 'कभी-कभी मेरे दिल में ख़याल आता है' जैसे शानदार गीत दे चुके हैं।
video credit- Goldmines Gaane Sune Ansune
रामानंद सागर ने डायरेक्ट की थी आंखें
मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी-कभी गाना साल 1968 में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर फिल्म आंखें का है, जिसमें धर्मेंद्र और माला सिन्हा के अलावा कुमकुम, सुजीत कुमार, महमूद, नाजिर हुसैन, ललिता पवार, डेजी ईरानी, जीवन जैसे सितारों ने काम किया था। मूवी को दूरदर्शन पर आइकॉनिक रामायण बनाने वाले मेकर रामानंद सागर ने डायरेक्ट किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
