विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीना कुमारी का आइकॉनिक 'मुजरा गीत', असल में था कॉपी; लता मंगेशकर ने गाकर कर दिया अमर

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:12 PM (GMT+05:30)

मीना कुमारी के आइकॉनिक गीत 'पाकीजा' के लिए नहीं लिखा गया था। साल 1941में रिलीज हुई एक फिल्म में इसका इस्तेमाल पहले भी हो चुका था।

मीना कुमारी पर फिल्माया गया था गीत

मीना कुमारी पर फिल्माया गया था गीत

HighLights

  1. बेहद पॉपुलर है मीना कुमारी का ये गीत

  2. फिल्म 'हिम्मत' में पहली बार इस्तेमाल हुआ

  3. लता मंगेशकर की आवाज से मिली लोकप्रियता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में 60-70 के दशक में कई ऐसी अभिनेत्रियां रहीं, जिनके बारे में फैंस आज भी देखना सुनना पसंद करते हैं। इनके गाने, अदाकारी, खूबसूरती सबकुछ आईकॉनिक है। बॉलीवुड में इन्हें टक्कर देना मुश्किल है।

54 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

आज हम आपको अभिनेत्री मीना कुमारी Meena Kumari) पर फिल्माए गए ऐसे ही एक गीत के बारे में बताने वाले हैं जो आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। यह फिल्म आज से लगभग 54 साल पहले रिलीज हुई थी और मीना कुमारी की आखिरी याद बनकर रह गई।

Meena (1)

हम बात कर रहे हैं 1972 में रिलीज हुई फिल्म पाकीजा (Pakeezah) के गाने 'इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा' (Inhi Logon ne le line Dupatta Mera) की। यह एक प्रसिद्ध शास्त्रीय मुजरा गीत है, जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया है। इसका संगीत दिया था गुलाम मोहम्मद ने।

यह गीत मूल रूप से लखनऊ के कोठों पर गाई जाने वाली एक बेहद लोकप्रिय पारंपरिक ठुमरी या लोकगीत था।

पाकीजा के लिए लिखा नहीं गया था गीत

लेकिन इसके बारे में एक और दिलचस्प बात है जिससे बहुत ही कम लोग वाकिफ हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि पाकीजा मूवी का ये पॉपुलर गीत कभी इसके लिए लिखा ही नहीं गया था। इस गाने का जन्म 1941 में हो गया था जब फिल्म हिम्मत में इसका इस्तेमाल किया गया था।

शमशाद बेगम ने भी दी थी आवाज

शमशाद बेगम ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी। इसके बाद साल 1943 में ये धुन एक बार फिर से बजी। फिल्म का नाम था 'आबरू' और इस बार आवाज थी सिंगर याकूब की। इस तरह तीन सिंगर्स ने इस गीत को अपनी आवाज दी लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी लता मंगेशकर वाले वर्जन को मिली।

पाकीजा की कहानी कमाल अमरोही ने लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था। कमाल ने एक्ट्रेस मीना कुमारी से 1952 में शादी कर ली थी। इसी के बाद दोनों ने पाकीजा जैसी कल्ट फिल्म बनाई।

यह भी पढ़ें- 43 सालों से 'भैया दूज एंथम' बना हुआ पारंपरिक गीत, 'बेबी लता' ने गाया था बहन के प्यार का फरमान

यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'दीवाली का एंथम' बना हुआ है Kumar Sanu का पुराना गाना, टीवी की कल्ट फिल्म से रखता है नाता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।