विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नसीरुद्दीन शाह के ‘सिरफिरा’ और ‘जोकर’ कमेंट पर अनुपम खेर का पलटवार, बताया ‘फ्रस्ट्रेटेड’

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 22 Jan 2020 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 10:07 PM (IST)

Anupam Kher befitting reply to Naseeruddin Shah एक इंटरव्यू में नसरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को ‘सिरफिरा’ और ‘जोकर’ कहा ...और पढ़ें

नसीरुद्दीन शाह के ‘सिरफिरा’ और ‘जोकर’ कमेंट पर अनुपम खेर का पलटवार, बताया ‘फ्रस्ट्रेटेड’
नसीरुद्दीन शाह के ‘सिरफिरा’ और ‘जोकर’ कमेंट पर अनुपम खेर का पलटवार, बताया ‘फ्रस्ट्रेटेड’

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में अनुपम खेर को ‘सिरफिरा’ और ‘जोकर’ कहकर संबोधित किया थाl इसके अलावा उन्होंने अनुपम खेर की बातों को गंभीरता से नहीं लेने की भी बात कही थींl

इसपर अब सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने एक वीडियो जारी कर नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार किया है और उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को ‘नशेडी’ और ‘फ्रस्ट्रेटेड’ कहकर संबोधित किया हैंl

इस वीडियो को शेयर करते करने के साथ अनुपम खेर में सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब के लिए मेरा प्यार भरा पैग़ाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मैं हमेशा से उनकी कला की इज़्ज़त करता आया हूँ और करता रहूँगा। पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत ज़रूरी होता। ये है मेरा जवाब।’

इसके साथ ही उन्होंने 1 मिनट 28 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें अनुपम खेर अपने सुलझे हुए अंदाज में नसरुद्दीन शाह को लताड़ते हुए नजर आ रहे हैंl उन्होंने अपनी इन बातों में नसरुद्दीन शाह को इशारों-इशारों में ‘नशेड़ी’ भी कह दिया हैl इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा जीवन फ्रस्ट्रेटेशन में बीता हैंl इसके अलावा वह पहले अमिताभ बच्चन और विराट कोहली की भी आलोचना कर चुके हैl ऐसे में उनके द्वारा आलोचना होने के कारण अब वह एलिट क्लब में आ गए हैl

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में नसरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को नीचा दिखाते हुए ‘सिरफिरा’ और ‘जोकर’ कहकर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही थीl इसी के जवाब में अनुपम खेर ने अपनी बातें कही हैl गौरतलब है कि यह सारा मुद्दा सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019 से जुड़ा हुआ हैl जिसे लेकर बॉलीवुड भी दो खेमों में बंटा हुआ है और इस पर जबरदस्त तरीके से राजनीति हो रही हैl