Mahima Makwana की लगी लॉटरी! हाथ आया धर्मा प्रोडक्शन्स का बड़ा प्रोजेक्ट, जानें- सब कुछ
Mahima Makwana फिल्म अंतिम से बड़े पर्दे की शुरुआत करने के बाद महिमा मकवाना के सितारे बुलंदियों पर नजर आ रहे हैं। ऐसी जानकारी है कि उन्हें धर्मा प्रोडक्शन्स के बिग बजट प्रोजेक्ट का हिस्सा चुना गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे से अभिनय की शुरुआत करने वाली महिमा मकवाना ने अपने करियर में लंबी छलांग लगाई है। 'सपने सुहाने लड़कपन' से बतौर लीड एक्ट्रेस बनकर डेब्यू करने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर कुछ और रोल भी किए। लेकिन लोकप्रियता से वह अब भी कोसों दूर थीं। हाल ही में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'अंतिम' रिलीज हुई। इसमें उनकी पेयरिंग को आयुष शर्मा के साथ काफी पसंद किया गया।
दमदार एक्सप्रेशन्स और डायलॉग के जरिये महिमा ने यह साबित किया कि वह किसी से कम नहीं। इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। ऐसी खबर है कि सलमान खान के बाद वह इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
महिमा बन सकती हैं धर्मा प्रोडक्शन्स का हिस्सा
फिल्म अंतिम के बाद महिमा मकवाना हर तरफ वाहवाही लूट रही हैं। उन्हें इंडस्ट्री का नया उभरता सितारा कहना गलत नहीं होगा। अब ऐसी खबर है कि वह करण जौहर के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, महिमा मकवाना को धर्मा प्रोडक्शन्स के ओटीटी प्रोजेक्ट 'शो टाइम' के लिए अप्रोच किया गया है।
यह वह शो होगा, जहां बॉलीवुड के डर्टी सीक्रेट्स बताए जाएंगे। खुद करण जौहर ने इस शो के बारे में कुछ दिन पहले खुलासा किया था। हालांकि, कास्ट को लेकर पूरी जानकारी अभी तक रिवील नहीं की गई है। शो का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार करेंगे।
जानें महिमा मकवाना के काम के बारे में
महिमा मकवाना ने साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्हें एडल्ट ड्रामा कॉमेडी फिल्म 'बस करो आंटी' में भी देखा जा चुका है। एक्टिंग की राह महिमा के लिए आसान नहीं थी। उन्होंने टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन' से पहले 500 बार ऑडिशन दिया था और हर बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था। यह सब तब हुआ था जब वह 9 या 10 वर्ष की उम्र में पहले ही कैमरा फेस कर चुकी थीं। वह 2008 में 'मोहे रंग दे' में दिखाई दी थीं। इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस सपने सुहाने लड़कपन से टीवी करियर की शुरुआत की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।