Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्‍नू कपूर का असली नाम जान चौंक जाएंगे, ये है उनके नाम के पीछे की दिलचस्‍प कहानी

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2016 05:36 PM (IST)

    फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कदम रखने के बाद अन्‍नू कपूर ने अपना नाम बदल दिया था। हाल ही में उन्‍होंने इसको लेकर एक बहुत ही दिलचस्‍प कहानी शेयर की।

    अन्‍नू कपूर का असली नाम जान चौंक जाएंगे, ये है उनके नाम के पीछे की दिलचस्‍प कहानी

    नई दिल्ली (जेएनएन)। अभिनेता अन्नू कपूर को हमेशा रियलिटी शो 'अंताक्षरी' के होस्ट के तौर पर याद किया जाएगा, मगर उनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका असली नाम अन्नू कपूर नहीं था। उनका असली नाम तो अनिल कपूर है, जी हां, ये नाम सुनते ही आपको अभिनेता अनिल कपूर की याद आ गई होगी और उनके नाम बदलने के पीछे की वजह भी अनिल कपूर से ही जुड़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय कुमार की पार्टी में देखिए किसको किस करते कैमरे में कैद हुए रणबीर कपूर

    फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद अन्नू ने अपना नाम बदल दिया था। हाल ही में उन्होंने इसको लेकर एक बहुत ही दिलचस्प कहानी शेयर की। अस्सी के दशक की शुरुआत में अन्नू ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट किया था। उन्होंने बताया कि जब वो फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब अनिल कपूर पहले से ही एक उभरते स्टार थे और अन्नू को 'मशाल' नामक फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिल गया, जिसके लिए उन्हें चार हजार रुपए मेहनताना दिया जाना था। अन्नू को सिर्फ चार लाइनें बोलनी थीं।

    दीपिका पादुकोण का पति बनने को तैयार हुए शाहिद, पर रखी ये दो बड़ी शर्त!

    अब यहीं कंफ्यूजन हो गया। 'मशाल' यशराज प्रोडक्शन की फिल्म थी। अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर को लगा कि उनके भाई को चार हजार रुपए मेहनताना दिया गया है। वो यशराज के अकाउंटेंट के पास पहुंच गए शिकायत करने कि उनके भाई को दस हजार रुपए नहीं दिए गए हैं। अकाउंटेंट को याद था कि उसने अनिल कपूर के नाम से दस हजार रुपए का चेक काटा था।

    जाहिर सी बात है कि अन्नू का नाम अनिल कपूर होने की वजह से यह कंफ्यूजन पैदा हो गया था। अनिल कपूर का चेक अन्नू को दे दिया गया था। ऐसे में शबाना आजमी समेत कई सितारों ने सुझाव दिया कि उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए, क्योंकि एक ही प्रोफेशन में दो अनिल कपूर नहीं हो सकते। अन्नू के मुताबिक, चूंकि नॉर्थ इंडिया में अनुराग, अनवर या अनुपम जैसे नामों के लिए अन्नू बहुत ही पॉपुलर निक नेम था, इसलिए उन्होंने अपना अनिल कपूर से अन्नू कपूर रखने का फैसला कर लिया। तो ये है उनके नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी।