अंकुश राजा का नया गाना ‘आंचरा ओढ़ावे के कब मिली' हुआ रिलीज, सपना संग केमिस्ट्री ने किया कमाल
ACHRWA ODHAWE KE KAB MILI Release आपको बता दें कि गाना ‘आंचरा ओढ़ावे के कब मिली के को-प्रोड्यूसर नीरज रणधीर हैं। निर्माता आदित्य कुमार झा निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है। डीओपी विनय त्यागी और रवि हैं। ई पी निशांत सिंह हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। ACHRWA ODHAWE KE KAB MILI Out Release: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में वायरल स्टार के नाम से फेमस अंकुश राजा इन दिनों अपने गानों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अंकुश के आए दिन नए गाने रिलीज हो रहे हैं। उनका हर गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो जाता है।
उनके गाने इतने मजेदार होते हैं कि भोजपुरी म्यूजिक लवर्स उन्हें खूब पसंद करते हैं। ऐसे में अंकुश एक बार फिर से अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। इस गाने का टाइटल ‘आंचरा ओढ़ावे के कब मिली‘ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
अंकुश संग सपना चौहान की केमिस्ट्री ने किया कमाल
राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत गाना ‘आंचरा ओढ़ावे के कब मिली‘ को बेहद कम समय में लाखों व्यूज मिल चुका है। इस गाने को राजघराना फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी लाजवाब है और उसमें अंकुश राजा के साथ सपना चौहान की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। अंकुश राजा की पहचान भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक तेजी से उभरते बड़े स्टार की है।
दो प्रेमियों पर आधारित है गाना
अंकुश राजा के इस गाने का थीम दो प्रेमियों के बीच के हो रहे नोंकझोक पर आधारित है, जिसमें प्रेमिका प्रेमी से अपने रिलेशनशिप को शादी के रिश्ते में परिवर्तित करने की चाह रखती है। उसके इस भाव को गाने में पिरो कर शानदार प्रस्तुति दर्शकों को पसंद भी आ रही है। अंकुश के गानों की धूम भोजपुरी वर्ल्ड में खूब रहती है। उनका यह गाना भी इतना भी तेजी से वायरल हो रहा है।
गाने में इन लोगों ने दिया साथ
आपको बता दें कि गाना ‘आंचरा ओढ़ावे के कब मिली' के को-प्रोड्यूसर नीरज रणधीर हैं। निर्माता आदित्य कुमार झा, निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है। डीओपी विनय त्यागी और रवि हैं। ई पी निशांत सिंह हैं। इस गाने की शूटिंग दिल्ली में डायमंड फॉर्म हाउस पर की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।