Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Animal Movie: फैंस को 'एनिमल' के मेकर्स की तरफ से बड़ा तोहफा, पब्लिक की डिमांड पर होने जा रहा है ये काम

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 06:23 PM (IST)

    Animal Movie रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ मिलने को दे रही है। एनिमल की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने फैंस को एक बहुत ही बड़ा तोहफा दिया है और पब्लिक की डिमांड पर ये काम किया है।

    Hero Image
    पब्लिक की डिमांड पर 'एनिमल' को लेकर लिया गया ये फैसला / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Movie: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के कैरेक्टर से लेकर बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर सहित सभी स्टार्स के अभिनय को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मूवी ने महज पांच दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है।

    वीकेंड के अलावा वर्किंग डेज पर भी 'एनिमल' को थिएटर में ऑडियंस मिल रही है। हर शोज फिल्म के हाउसफुल जा रहे हैं। ऐसे में पब्लिक की डीमांड पर अब मेकर्स की तरफ से फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया गया है।

    पब्लिक की डिमांड पर 'एनिमल' के शोज पर लिया गया ये फैसला

    ई-टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल को देखने के लिए पब्लिक की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में अब मुंबई के अलावा कई शहरों में थिएटर्स के ओनर्स ने रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' के 24 घंटे के शोज ओपन कर सकते हैं। यानी कि फिल्म का लेट नाइट शो 2 बजे का होगा और 'एनिमल' का मॉर्निंग का पहला शो सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Animal Sequel: बॉबी देओल ने 'एनिमल' के सीक्वेल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे Animal Park की भनक तक नहीं थी'

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के मैक्सस सिनेमा में 'एनिमल' के रात को 1 बजे, 2 बजे और सुबह साढ़े 5 बजे के शोज एड किये गए हैं, तो वहीं मुंबई के कई PVR सिनेमा में रात को 12: 30 और 1:05 के शोज भी एड किये गए हैं। मुंबई के अलावा हैदराबाद और दिल्ली में फिल्म के लेट नाइट शोज 11 बजे और 11:40 के हैं, जो धड़ाधड़ फिल हो रहे हैं।

    पिता के प्रति बेटे के प्यार को दर्शाती है 'एनिमल'

    एनिमल एक पिता और बेटे की कहानी को दर्शाती हुई फिल्म है, जहां अपने पिता का प्यार और समय पाने के लिए और साथ ही उनको दुश्मनों से प्रोटेक्ट करने के लिए किस हद तक जाता है, यही संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म में दर्शाया है।

    इस फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता का किरदार अदा किया है। वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं। बॉबी देओल और रणबीर कपूर के बीच भी भरपूर एक्शन मूवी में देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Animal Cast Fees: रणबीर कपूर से लेकर Bobby Deol तक, जानिए 'एनिमल' के लिए किसने-कितनी ली फीस?