Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

    हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Tue, 20 Apr 2021 09:46 PM (IST)
    Hero Image
    अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसर डोज, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी से कुछ हद निजात दिलाने के लिए कोरोना वैक्सीन भी उपलब्ध है। जिसके डोज लोगों को लगाए जा रहे हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई वैक्सीन के डोज ले रहा है और ऐसा करके राहत भी पा रहा है। हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है।' साथ ही उन्होंने हैशटैग में घर पर ही रहने का संदेश दिया है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    अनिल कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे है। ना केवल फैंस बल्कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने भी अपने पिता की उम्र को लेकर मजाक किया है। हर्षवर्धन ने इस पर कमेंट किया, 'कैसे? 45 साल से कम उम्र के लोगों को तो 1 मई के बाद ही वैक्सीन लेने की इजाजत है।' वहीं अनिल कपूर ने भी इसे मजेदार जवाब दिया। अनिल कपूर ने अपने बेटे के कमेंट पर रिप्लाय करते हुए लिखा, 'अगर उन्होंने मेरा आधार कार्ड नहीं देखा होता तो वो मुझे वापस भेज देते और 1 मई को आने के लिए कहते'।

    बता दें कि अनिल कपूर की उम्र 64 साल है लेकिन वो कहीं से भी इतनी उम्र के नहीं लगते हैं। अनिल कपूर की फिटनेस और उनकी उम्र दोनों में तुलना करना वाकई बेईमानी है। ऐसे में उनके बेटे ने भी उनके साथ मजाक किया। गौरतलब है कि अनिल कपूर के अलावा कई सेलेब्स ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं।

    हॉलीवुड में कोई नहीं ले पाता था प्रियंका चोपड़ा का नाम, बोलीं- 'मुझे लोगों को बताना पड़ा...'