Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड में कोई नहीं ले पाता था प्रियंका चोपड़ा का नाम, बोलीं- 'मुझे लोगों को बताना पड़ा...'

    अक्सर प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड में शुरुआती दिनों को याद करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि हॉलीवुड में एंट्री के दौरान बाकी सेलेब्स उनका नाम भी ठीक से प्रोनाउंस नहीं कर पाते थे।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Wed, 21 Apr 2021 07:47 AM (IST)
    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड पर भी राज करती हैं। प्रियंका अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका ने ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। अक्सर प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड में शुरुआती दिनों को याद करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि हॉलीवुड में एंट्री के दौरान बाकी सेलेब्स उनका नाम भी ठीक से प्रोनाउंस नहीं कर पाते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक्टर कबीर बेदी के साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और कबीर बेदी दोनों ने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की। दोनों ने बताया कि उस समय में जब उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था तब ऐसा करना कितना मुश्किल था। वहीं कबीर बेदी ने भी बताया कि हॉलीवुड में इंडियन या एशियन एक्टर्स के लिए रोल नहीं लिखे जाते थे।

    कबीर बेदी ने बॉलीवुड हंगामा के वीडियो में बताया कि 'उन दिनों हॉलीवुड में इंडियन या एशियन एक्टर्स के लिए रोल नहीं लिखे जाते थे। अमेरिकन ऑडियन्स को जो विदेशी लगे वही रोल लेना पड़ता था।' कबीर बेदी ने ये भी बताया कि 'उन दिनों बेन किंग्सले को कृष्णा भानजी से बदलकर अपना नाम बेन किंग्सले करना पड़ा था ताकि उन्हें लोग सीरियली लें और रोल मिलें।'

    हालांकि कबीर बेदी की बात तो नकारते हुए प्रियंका ने कहा कि अमेरिका में सफल होने के लिए नाम नहीं बदलना पड़ता। प्रियंका ने बताया, 'मैं आपको बताती हूं। जब मैंने अमेरिका जाकर काम करने का फैसला लिया तो मुझे अपना नाम नहीं बदलना पड़ा लेकिन मुझे लोगों को बताना पड़ा कि मेरा नाम कैसे लेना है। हर को मुझे प्रियंका 'शापरा-शापरा' बुलाता था। मैंने बताया कि शापरा नहीं। अगर आप ओपरा बोल सकते हैं तो चोपड़ा भी बोल सकते हैं। यह इतना कठिन भी नहीं है।'

    टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान के पिता का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस