Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anil Kapoor Doppelganger: अनिल कपूर की तरह झक्कास दिखता है उनका हमशक्ल, एक नजर में खा जाएंगे धोखा

    Anil Kapoor Doppelganger बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनके हमशक्ल आप लोगों ने देखे होंगे। अब हाल ही में अनिल कपूर के हमशक्ल की तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही हैं जिसे देखने के बाद भी पूरी तरह हैरान रह जाएंगे।

    By Tanya AroraEdited By: Updated: Tue, 20 Sep 2022 08:24 AM (IST)
    Hero Image
    anil kapoor look a like us based john effer photos goes viral on internet fans shocked. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Anil Kapoor Doppelganger: बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर की एनर्जी के आगे बड़े-बड़े सितारों की एनर्जी फेल है। 63 साल के अनिल कपूर अपने शानदार लुक्स के साथ-साथ अपनी फिटनेस से आज भी हर किसी को हैरान कर देते हैं। ऐसा लगता है मानों इस उम्र में आकर उनकी तरह फिट शायद ही कोई दूसरा हो। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो केवल फिटनेस में ही आगे नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर की हूबहू कॉपी भी है। इंटरनेट पर अनिल कपूर के हमशक्ल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद आप भी एक बार धोखा खा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश में रहता है अनिल कपूर का हमशक्ल

    अनिल कपूर का हमशक्ल कोई देसी नहीं बल्कि विदेशी लड़का है। इस शख्स का नाम जॉन एफर है, जो पेशे से एक यूएस बेस्ड फिटनेस कोच है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को खुद विदेशी नौजवान जॉन एफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर में उन्होंने दो कोलाज लगाए। जिसमें एक तरफ 90 के दशक की अनिल कपूर की तस्वीर है, तो वहीं दूसरी तरफ सिक्स पैक एब्स के साथ मिरर लेते हुए जॉन की तस्वीर। जैसे ही जॉन ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, वैसे ही देखते ही देखते ये वायरल हो गई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Giovanni “The Lad” DelBiondo (@johneffer)

    सोशल मीडिया पर भी लोग हमशक्ल को देख हुए हैरान

    इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए अनिल कपूर के हमशक्ल ने लिखा, 'मैं उस बॉलीवुड कॉल टीबीएच का इंतजार कर रहा हूं, वह कहां हैं? अनिल कपूर के बच्चे एक अच्छे एक्टर्स हैं, ऐसा मेरे पिता कहते थे। सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर के हमशक्ल को देखकर हैरान हो गए है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जोह्निल कपूर'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप भी कुछ समय बाद बॉलीवुड में ही होंगे'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो बिलकुल ही अनिल कपूर की तरह दिखते हैं'। हालांकि कुछ ऐसे भी फैंस है जो अनिल कपूर को भूलकर जॉन के फिटनेस के दीवाने हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: वरुण धवन-अर्जुन कपूर के बीच कोल्ड वॉर! फ्लर्टिंग वाली पोल खुलने पर भड़के मलाइका के बॉयफ्रेंड, दिया करारा जवाब

    यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor दे रहे हैं मलाइका अरोड़ा को धोखा? वरुण धवन के खुलासे से भतीजे को लेकर बढ़ी अनिल कपूर की चिंता