विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arjun Kapoor दे रहे हैं मलाइका अरोड़ा को धोखा? वरुण धवन के खुलासे से भतीजे को लेकर बढ़ी अनिल कपूर की चिंता

By Tanya AroraEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 11:11 AM (IST)

Koffee With Karan 7 वरुण धवन और अनिल कपूर हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 ...और पढ़ें

anil kapoor concern about nephew arjun kapoor and malaika arora relationshilp. Photo Credit/Instagram
anil kapoor concern about nephew arjun kapoor and malaika arora relationshilp. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Koffee With Karan7: करण जौहर के शो में अक्सर ऐसे राज खुलते हैं, जिसे सुनने के बाद सिर्फ फैंस के ही नहीं, बल्कि कई एक्टर्स के भी होश उड़ जाते हैं। करण के शो पर इस हफ्ते वरुण धवन और अनिल कपूर खास मेहमान बनकर पहुंचे थे, जिसका एक प्रोमो भी सामने आ चुका है। कॉफी विद करण 7 में वरुण धवन ने अपने खास दोस्त अर्जुन कपूर को काफी ट्रोल किया। रैपिड फायर राउंड में वरुण ने अर्जुन पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा, लेकिन बातों ही बातों में वरुण धवन ने खास दोस्त अर्जुन कपूर के बारे में ऐसी बात कही, जिसे सुनकर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को गहरा झटका लग सकता है।

वरुण धवन ने अर्जुन कपूर की ऑनलाइन चैटिंग का खोला राज

कॉफी विद करण में रैपिड फायर राउंड के दौरान वरुण धवन ने अनिल कपूर और करण जौहर के सामने अर्जुन कपूर की ऑनलाइन चैटिंग का राज खोल दिया। दरअसल करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है। इस सवाल को सुनने के बाद वरुण ने बिना हिचकिचाए अर्जुन कपूर का नाम ले दिया। इस बात को सुनकर भतीजे का बचाव करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें उनके भतीजे के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। अनिल कपूर की बात का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा, 'शौकीन आदमी है'। वरुण यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने बातों ही बातों और इशारों में करण को ये भी बताया, 'अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी-कभी, लेकिन एक बार तो सब ठीक है। वरुण की इस बात को सुनकर करण जौहर भी शॉक्ड रह गए।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वरुण के खुलासे ने मलाइका -अर्जुन के रिश्ते को लेकर बढ़ाई अनिल कपूर की चिंता

वरुण धवन की अपने भतीजे अर्जुन कपूर के बारे में ऐसी बातें सुनने के बाद अनिल कपूर को उनकी और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की चिंता सताने लगी। अनिल कपूर ने कहा, 'उसका ब्रेकअप हो जाएगा'। इस बात को सुनने के बाद वरुण धवन ने तुरंत ही कहा, 'नहीं-नहीं वह नहीं होगा'। हम आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं और साल 2017 में पति अरबाज खान से अलग होने के बाद साल 2019 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।