Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंगद बेदी के लाइव वीडियो में आवाज लगाती रहीं नेहा धूपिया, अभिनेता ने इग्नोर कर दी पत्नी की आवाज

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:51 PM (IST)

    हाल ही में अंगद बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने फैंस से पंजाबी में बात कर रहे हैं। अंगद अपनी ...और पढ़ें

    Hero Image
    नेहा धूपिया, अंगद बेदी- फोटो साभार: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार अभिनेता अंगद बेदी और नेहा धूपिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर कई प्यारे- प्यारे वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन वीडियोज में दोनों पति- पत्नी की शानदार केमिस्ट्री भी नजर आती है। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में अंगद ने एक वीडियो और शेयर किया है। इस वीडियो में भी दोनों की मजेदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में अंगद बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने फैंस से पंजाबी में बात कर रहे हैं। अंगद अपनी घड़ी में फैंस को टाइम दिखाते हैं और उनसे वीकेंड के बारे में पूछते हैं। इस दौरान पीछे से नेहा धूपिया की आवाज सुनाई देती है, वो बार-बार अंगद को पुकारती हैं। लेकिन अंगद नेहा की आवाज को नजरअंदाज कर देते हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

    लेकिन अंगद का नेहा को यूं नजरअंदाज कर देना फैंस को नागवार गुजरा और उन्होंने अंगद को बातया कि भाई भाभी आवाज दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा- 'सबर का फल... हमेशा मीठा होता है और एक बार फिर से वीकेंड आ गया है'। इसके साथ उन्होंने #happywifehappylife #siyapaapaegayaghare जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

    दरअसल वीडियो में अंगद फैंस को बता रहे हैं कि नेहा धूपिया ने उन्हें सुबह 11:30 बजे तक तैयार होने के लिए कहा था, क्योंकि इन दोनों ने दोस्तों के साथ लंच का प्लान बनाया था। अंगद अपनी घड़ी में समय दिखाते हुए कह रहे हैं कि, 'दोपहर के 12:45 बज चुके हैं, पर नेहा अभी तक तैयार नहीं हुई हैं।'

    वीडियो में नेहा और अंगद की केमिस्ट्री काफी क्यूट लग रही है। वहीं फैंस भी इस पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के समय नेहा दो महीने की गर्भवती थीं। नेहा और अंगद की एक प्यारी सी बेटी मेहर भी है। ये दोनों मेहर के भी कई क्यूट वीडियो शेयर करते रहते हैं।

    मीका सिंह ने किया सिंगर भूमि त्रिवेदी को प्रपोज, घुटनों पर बैठकर पूछा- 'मुझसे शादी करोगी ?'