विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ananya Panday ने ब्लू बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर, हॉट फोटोज पर सुहाना खान के कमेंट ने खींचा ध्यान

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 22 Jul 2023 07:43 PM (IST)

Ananya Panday Bikini Photos फिल्म एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ...और पढ़ें

Ananya Panday shares her bikini Photos Suhana Khan commented. Photo- Instagram
Ananya Panday shares her bikini Photos Suhana Khan commented. Photo- Instagram

HighLights

  1. अनन्या पांडे ने बिकिनी पहन बढ़ाया तापमान
  2. अनन्या पांडे ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर
  3. अनन्या को बिकिनी में देख सुहाना खान शॉक

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ananya Panday Bikini Photos: अनन्या पांडे कुछ दिन पहले वेकेशन मनाने विदेश गई थीं। अब एक्ट्रेस ने वेकेशन से अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा और हाई कर दिया है। बिकिनी में अनन्या को देख उनके चाहने वाले उन पर फिदा हो गए हैं। यहां तक कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

बिकिनी बेब बनीं अनन्या पांडे

22 जुलाई 2023 को अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पेन से कई फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस स्काई ब्लू कलर की वन शोल्डर बिकिनी में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

एक फोटो में अनन्या पांडे को स्विमिंग पूल के किनारे हाथ में नारियल पानी लिये और सनग्लासेस लगाये पोज देती हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फोटो में अनन्या समंदर के किनारे रेत पर बैठकर फोटो क्लिक करा रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने मिरर सेल्फी क्लिक करके अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट की है।

सुहाना खान ने दिया रिएक्शन

बाकी की फोटोज में अनन्या ने समंदर, आसमान और होटल का खूबसूरत व्यू दिखाया है। इन फोटोज के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा, 'ब्लू बेबी।' सुहाना खान ने अपनी बेस्टी के पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'वॉव बिकिनी बेब।' बता दें कि सुहाना खान और अनन्या पांडे बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं। 

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्में

अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) के साथ मूवी 'लाइगर' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जल्द ही वह 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) में दिखाई देंगी। वह इसमें आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। ये मूवी इसी साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इसके अलावा एक्ट्रेस 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में केमियो भी करेंगी। इस मूवी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी अहम किरदार में हैं। मूवी 28 जुलाई को रिलीज होगी।