Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Valentines Day पर टूटा Amyra Dastur का दिल, एक्ट्रेस ने शेयर किया ब्रेकअप पोस्ट

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 05:37 PM (IST)

    Amyra Dastur Breakup सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर अपने लवर के साथ फोटो पोस्ट कर रहे हैं। तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur) इस प्यार भरे दिन पर गम से लड़ती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है।

    Hero Image
    अमायरा दस्तूर का पोस्ट (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Amyra Dastur Breakup: एक तरफ जहां आज हर कोई इश्क में डूबा हुआ नजर आ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे में भी जो  वैलेंटाइन डे (Valentines Day 2024) के मौके पर ब्रेकअप से गुजर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर अपने लवर के साथ फोटो पोस्ट कर रहे हैं। तो वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur) इस प्यार भरे दिन पर गम से लड़ती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Amyra Dastur Pics: इमरान हाशमी की ये हीरोइन स्टनिंग लुक्स से चुरा लेती है दिल, फोटो में देखें सिजलिंग अंदाज

    क्या अमायरा दस्तूर का हुआ ब्रेकअप

    अमायरा दस्तूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वह बाथरोब पहने थोड़ी परेशान और हाथ में एक कप पकड़े हुए हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'लाइफ अपडेट: चीजें अब आसान नहीं रहीं। ये ब्रेकअप आसान नहीं था।'

    यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

    एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आसान किसके लिए है भाई। खुश रहो और प्यार फैलाओ। दूसरे यूजर ने लिखा,   'कोई नहीं, मैं आपको हमेशा प्यार करूंगा मैम। एक तरफा ही सही। भले आप न करो। तीसरे यूजर ने लिखा- 'वो बदकिस्मत शख्स कौन है जिसने वैलेंटाइन से पहले इस खूबसूरती की देवी से ब्रेकअप कर लिया।

    एक्ट्रेस का करियर

    यह भी पढ़ें- Valentine's Day 2024: सायरा बानो को लव नोट लिखते थे दिलीप कुमार, वैलेंटाइन डे पर दिखाई लेटर और कार्ड्स की झलक

    अमायरा के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया, लेकिन एक्ट्रेस को कोई खास पहचान नहीं मिली। अमायरा ने बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा में भी कई फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार इन्हें पंजाबी फिल्म 'निम्मी' में देखा गया था। इसके पहले उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'इन्फ्लुएंसर लाइफ' में देखा गया था। अदाकारा ने साल 2013 में फिल्म 'इश्क' से डेब्यू किया था।